1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया कैनवास 2, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी एक साल तक फ्री 4G सर्विस

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया कैनवास 2, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी एक साल तक फ्री 4G सर्विस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 11, 2017 04:47 pm IST,  Updated : May 11, 2017 05:37 pm IST

माइक्रोमैक्स ने भारत में कैनवास 2 (2017) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 11,999 रुपए रखी है। फोन खरीदने वालों को एक साल तक फ्री 4G सर्विस मिलेगी।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया कैनवास 2, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी एक साल तक फ्री 4G सर्विस- India TV Hindi
माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया कैनवास 2, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी एक साल तक फ्री 4G सर्विस

माइक्रोमैक्स के मुख्य विपणन अधिकारी सुभाजीत सेन ने कहा, माइक्रोमैक्स कैनवास 2 पर एक साल की अनलिमिटेड एयरटेल से एयरटेल पर कॉलिंग, असीमित डाटा की सुविधा मिलेगी। यह एयरटेल के मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों को मिलेगी। कंपनी ने कहा कि कैनवास 2 17 मई से देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

कैनवस 2 कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन से लैस है। इस प्राइस रेंज में माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। डुअल सिम माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा