1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 व सरफेस लैपटॉप 2 भारतीय बाजार में हुए उपलब्‍ध, इतनी है कीमत

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 व सरफेस लैपटॉप 2 भारतीय बाजार में हुए उपलब्‍ध, इतनी है कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 06:38 pm IST

कंपनी ने कहा कि सरफेस प्रो 6 में रिडिजायन्ड आर्किटेक्चर के साथ आठवीं पीढ़ी का क्वाडकोर इंटेल कोर प्रोसेसर है।

microsoft- India TV Hindi
microsoft Image Source : MICROSOFT

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने सोमवार को सरफेस प्रो 6 और सरफेस लैपटॉप 2 को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और खुदरा दुकानों पर उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसकी कीमत क्रमश: 83,999 रुपए और 91,999 रुपए है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये डिवाइस वाणिज्यिक या उद्यम ग्राहकों के लिए अधिकृत रिसेलर्स के माध्यम से उपलब्ध होंगी। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के महाप्रबंधक (उपभोक्ता और डिवाइसेज) प्रियदर्शी मोहापात्रा ने कहा कि 2019 में नई सफलताओं की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए सरफेस उनके नवीनतम विचारों और सोच को जीवन में लाने का आदर्श साथी होगा।

कंपनी ने कहा कि सरफेस प्रो 6 में रिडिजायन्ड आर्किटेक्चर के साथ आठवीं पीढ़ी का क्‍वाडकोर इंटेल कोर प्रोसेसर है। यह अपने पूववर्ती प्रोसेसर की तुलना में 1.5 गुना ज्यादा तेज है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

सरफेस प्रो 6 में 12.3 इंच का पिक्सलसेंस डिस्प्ले है, जो फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर या पसंदीदा स्ट्रीमिंग एप्स के वीडियो एडिटिंग एप को चलाने में सक्षम है। नए सरफेस लैपटॉप 2 में 8वीं पीढ़ी के इंटेल क्‍वाडकोर प्रोसेसर लगा है, जिससे इसकी स्पीड और परफॉरमेंस में सुधार हुआ है। यह डिवाइस अपनी पिछली पीढ़ी से 85 फीसदी अधिक शक्तिशाली है। इसकी बैटरी लाइफ 14.5 घंटों की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा