1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. क्रोमा के ऑनलाइन स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हुआ नोकिया 3 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन, ये है इसकी कीमत

क्रोमा के ऑनलाइन स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हुआ नोकिया 3 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन, ये है इसकी कीमत

 Published : Jun 27, 2017 11:00 am IST,  Updated : Jun 27, 2017 11:00 am IST

ऑफलाइन रिटेलर क्रोमा ने अपनी वेबसाइट पर नए नोकिया 3 को लिस्ट किया गया है। हालांकि देश की किसी ईकॉमर्स वेबसाइट पर यह फोन उपलब्‍ध नहीं कराया गया है।

क्रोमा के ऑनलाइन स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हुआ नोकिया 3 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन, ये है इसकी कीमत- India TV Hindi
क्रोमा के ऑनलाइन स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हुआ नोकिया 3 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन, ये है इसकी कीमत

नई दिल्‍ली। भारत के सबसे लोकप्रिय मोबाइल ब्रांड नोकिया के लेटेस्‍ट फोन नोकिया 3 के लिए अब आपको मोबाइल स्‍टोर तक जाने की जेहमत उठाने की जरूरत नहीं हैं। अब यह फोन ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्‍ध हो गया है। ऑफलाइन रिटेलर क्रोमा ने अपनी वेबसाइट पर नए Nokia 3 को लिस्ट किया गया है। हालांकि देश की किसी ईकॉमर्स वेबसाइट पर यह फोन उपलब्‍ध नहीं कराया गया है। ऐसे में यह अनाधिकारिक रूप ऑनलाइन उपलब्‍ध है।

ये हैं Nokia 3 के साथ लॉन्‍चिंग ऑफर्स

ये हैं Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल का है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2 जीबी रैम से लैस है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। यूजर के पास इस इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी मौज़ूद है। अब कैमरे की बात करें तो Nokia 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और सेल्‍फी कैमरा दिया गया हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा