1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में 5G की शुरुआत करने के लिए BSNL और Nokia ने की साझेदारी, तैयार करेंगे मिलकर ईकोसिस्‍टम

भारत में 5G की शुरुआत करने के लिए BSNL और Nokia ने की साझेदारी, तैयार करेंगे मिलकर ईकोसिस्‍टम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 16, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 05:20 pm IST

टेक्‍नोलॉजी कंपनी नोकिया और सरकारी दूरसंचार प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार को एक साझेदारी की घोषणा की है।

5G Technology- India TV Hindi
5G Technology Image Source : 5G TECHNOLOGY

नई दिल्ली। टेक्‍नोलॉजी कंपनी नोकिया और सरकारी दूरसंचार प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार को एक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी और नोकिया के चेन्नई संयंत्र में 4जी एलटीई प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर नई 5जी टेक्‍नोलॉजी  के लिए ईकोसिस्‍टम तैयार किया जाएगा।

नोकिया अपने चेन्नई संयंत्र में दूरसंचार उपकरणों का निर्माण करती है, जिसका घरेलू बाजार के साथ ही विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। परिचालन और उत्‍पादकता बढ़ाने के लिए अब इस फैक्‍टरी में ऑग्‍मेंटेड और वर्चुल रियल्‍टी (एआर/वीआर), कनेक्‍टेड रोबोटिक्‍स, आर्टिफ‍िशियल इंटेलीजेंस (एआई), बिग डाटा एनालिटक्‍स और इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स (आईओटी) जैसी टेक्‍नोलॉजी को भी विकसित किया जाएगा।

बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि नोकिया 5जी ईकोसिस्‍टम को विकसित करने में पहले से ही हमारे प्रमुख सहयोगियों में से एक रहा है, और अब हम इंडस्ट्री 4.0 समाधानों पर मिलकर काम करेंगे। बीएसएनएल, नोकिया और चीनी कंपनी जेडटीई के साथ 5जी टेक्‍नोलॉजी का रोडमैप तैयार करने पर काम कर रही है।

इस साल की शुरुआत में नोकिया और बीएसएनएल ने एक नेटवर्क आधुनिकीकरण समझौता किया था, जिसके तहत देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में 4जी और वॉयसओवर एलटीई (वीओएलटीई) सेवाएं लॉन्‍च की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा