1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Jio से पहले ये कंपनी ला रही है देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत 7000 से भी कम

Jio से पहले ये कंपनी ला रही है देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत 7000 से भी कम

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Jun 26, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 01:16 pm IST

5G की आमद के साथ ही देश में 5G स्मार्टफोन की जंग भी शुरू होने जा रही है।

Jio से पहले ये कंपनी ला...- India TV Hindi
Jio से पहले ये कंपनी ला रही है देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत 7000 से भी कम  Image Source : CHANNELFUTURES

भारत इस समय 5G को लेकर नई जंग के मुहाने पर खड़ा है। अगले कुछ महीनों में देश में 5जी नेटवर्क की शुरूआत हो जाएगी। 5G की आमद के साथ ही देश में 5G स्मार्टफोन की जंग भी शुरू होने जा रही है। दो दिन पहले ही रिलायंस जियो ने गूगल के साथ मिलकर सबसे सस्ता फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। JioPhone Next नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन आने वाली 10 सितंबर को गणेश चर्तुथी के दिन इंडिया में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले ही चाइनी​ज कंपनी रियलमी ने देश का सबसे सस्ता 5जी फोन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी बेहद ही सस्ता रियलमी 5G स्मार्टफोन भारत में लेकर आने वाली है। ​जिसकी कीमत सिर्फ 7,000 रुपये होगी।

देश के इस सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन की जानकारी रियलमी ने दी है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया है कि कंपनी सस्ते 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो खास भारतीय बाजार में लिए बनाया जाएगा। माधव सेठ ने बताया है कि इस फोन की कीमत 100 डॉलर यानी 7,000 रुपये के करीब होगी। 

कब लॉन्च होगा ये फोन 

सेठ ने बताया कि यह फोन दिवाली के मोके पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी की ओर से अभी कोई तय तारीख तो नहीं बताई गई है। इस साल दीपावली 4 नवंबर को है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह रियलमी 5जी फोन अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरूआत में बाजार में उतर सकता है।

Reliance JIO ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

रिलायंस ने नया किफायती 4G स्मार्टफोन Jio Phone Next लॉन्च कर दिया है।इस फुली फीचर्ड इस स्मार्टफोन को मुकेश अंबानी ने भारत का ही नही दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। 

10 सितंबर को लॉन्च होगा जियोफोन ‘नेक्स्ट’ 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि गूगल, जियो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जियोफोन ‘नेक्स्ट’ 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा, जो वैश्विक स्तर पर सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। अंबानी ने आरआईएल की 44वीं सालाना आमसभा में रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन - नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप से लैस होगा। कंपनी ने हालांकि इसकी कीमत कितनी होगी इसका खुलासा नही किया है।

Reliance Jio देश में सबसे पहले करेगा 5G की पेशकश

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि देश में 5जी सेवाओं की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा। अंबानी ने आरआईएल की 44वीं सालाना आम सभा के दौरान कहा, ‘‘रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5जी तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है।’’ उन्होंने कहा कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक एक जीबीपीएस से अधिक की स्पीड पाई है और जियो का ‘मेड इन इंडिया’ समाधान विश्व स्तर का है। सरकार ने हाल में 5जी परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक स्पेक्ट्रम कंपनियों को जारी किया था। जियो दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 5जी तकनीक का परीक्षण कर रही है। अंबानी ने बताया कि पूरे देश में फैले डेटा सेंटर्स पर 5जी नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा