Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 3टी, कीमत 25000 रुपए के आसपास रहने की संभावना

भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 3टी, कीमत 25000 रुपए के आसपास रहने की संभावना

स्मार्टफोन बानाने वाली चीनी कंपनी वनप्लस भारत में वनप्लस 3टी लॉन्च करेगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को अमेरिका और यूरोप में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

Dharmender Chaudhary
Published : Nov 27, 2016 05:43 pm IST, Updated : Nov 27, 2016 05:43 pm IST
भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 3टी, कीमत 25000 रुपए के आसपास रहने की संभावना- India TV Paisa
भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 3टी, कीमत 25000 रुपए के आसपास रहने की संभावना

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बानाने वाली चीनी कंपनी वनप्लस भारत में वनप्लस 3टी लॉन्च करेगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को अमेरिका और यूरोप में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। 16 मेगापिक्सल वाले इस फोन की भारत में एंट्री 2 दिसंबर को होगी। इसकी कीमत 25,000 रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

इसी हफ्ते कंपनी के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने वनप्लस 3टी के जल्द भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की थी। अब विकास अग्रवाल ने एक ट्वीट कर लॉन्च की तारीख की पुष्टि करते हुए बताया कि वनप्लस 3टी स्मार्टफोन 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

अमेरिका में शुरू हो चुकी है बिक्री

  • अमेरिका में वनप्लस 3टी की बिक्री शुरू हो गई है।
  • वनप्लस 3टी के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।
  • वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपए) है।
  • 128 जीबी मॉडल 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपए) में मिलेगा।
  • यूरोप में इस फोन को 26 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

तस्वीरों में देखिए Xiaomi एमआई5 स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 5

mi-5 IndiaTV Paisa

mi-five-2  Xiaomi Mi 5

mi-five-1  Xiaomi Mi 5

mi-five-4  Xiaomi Mi 5

mi-five-5  Xiaomi Mi 5

3टी के फीचर्स

  • वनप्लस 3टी में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।
  • नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा है।
  • वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।
  • वनप्लस 3टी सैमसंग 3पी8एसपी फ्रंट कैमरा लगा है।
  • इसमें 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है।
  • वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है।
  • वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है।
  • यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement