1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वनप्लस 5 और वनप्‍लस 5टी को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट, इसमें शामिल हैं सिक्‍यूरिटी पैच

वनप्लस 5 और वनप्‍लस 5टी को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट, इसमें शामिल हैं सिक्‍यूरिटी पैच

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 27, 2018 09:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 09:13 pm IST

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने वनप्लस 5 और 5टी स्मार्टफोंस के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।

oneplus- India TV Hindi
oneplus Image Source : ONEPLUS

बीजिंग। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने वनप्लस 5 और 5टी स्मार्टफोंस के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इसके कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने दोनों मॉडलों के लिए बीटा बिल्ड जारी किया था। एंड्रॉयड पाई ओएस पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 9.0.0 के अपडेट का अंतिम संस्करण जारी करना शुरू कर दिया गया है और इसमें दिसंबर सिक्युरिटी पैच भी शामिल किए हैं।

कंपनी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि हम यह घोषणा करते हुए अत्यधिक रोमांचित हैं कि पाई वनप्लस 5 और 5टी के लिए जारी किया जा रहा है। यह वनप्लस 5 और 5टी के लिए हमारा पहला आधिकारिक एंड्रॉयड 9 पाई ओटीए अपडेट है।

इस ओवर द एयर (ओटीए) अपग्रेड में एंड्रायड पाई के लिए ब्रांड न्यू यूजर इंटरफेस (यूआई), नया नेविगेशन गेस्चर (केवल वनप्लस 5टी के लिए) और दिसंबर का अपडेटेड एंड्रायड सिक्योरिटी पैच शामिल है। इस अपग्रेड से कैमरा में गूगल लेंस मोड समेकित हो जाएगा।

कंपनी ने कहा कि हमेशा की तरह हम ओटीए को धीरे-धीरे जारी करेंगे। आज यह कुछ प्रतिशत यूजर्स तक पहुंचेगा, और अगले कुछ दिनों में इसे बड़े पैमाने पर जारी किया जाएगा। इस अपग्रेड के साथ यूजर्स को गेमिंग मोड 3.0 भी मिलेगा, जिसमें टेक्स नोटिफिकेशन मोड के साथ थर्ड पार्टी कॉल्स के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा