1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वनप्‍लस अगले साल ईई के साथ मिलकर लॉन्‍च करेगी अपना पहला 5जी स्‍मार्टफोन, इसका प्रोसेसर होगा खास

वनप्‍लस अगले साल ईई के साथ मिलकर लॉन्‍च करेगी अपना पहला 5जी स्‍मार्टफोन, इसका प्रोसेसर होगा खास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 06, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 05:40 pm IST

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने अगले साल 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। वनप्लस के 5जी स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का उपयोग किया जाएगा।

oneplus 5g- India TV Hindi
oneplus 5g Image Source : ONEPLUS 5G

हवाई। चीन की स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्‍लस ने अगले साल 5जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की घोषणा की है। वनप्‍लस के 5जी स्‍मार्टफोन में क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का उपयोग किया जाएगा।

वनप्‍लस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी पेट लाऊ ने स्‍नैपड्रैगन टेक शिखर सम्‍मेलन में कहा कि वनप्‍लस स्‍नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस पहला 5जी स्‍मार्टफोन अगले साल यूरोप में लॉन्‍च करेगी। इसके लिए कंपनी ने टेलीकॉम ऑपरेटर ईई के साथ एक साझेदारी भी की है।

हालांकि लाऊ ने 5जी स्‍मार्टफोन के बारे में और अधिक जानकारी साझा करने से इनकार किया लेकिन उन्‍होंने कहा कि हम जानते हैं कि 855 प्रोसेसर सबसे शक्तिशाली चिपसेट है। यह निश्चित रूप से हमारे फोन के लिए एकमात्र विकल्‍प है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह देखा जाना बाकी है कि 5जी स्‍मार्टफोन भारत में कब तक आता है, क्‍योंकि भारत वनप्‍लस के लिए एक प्रमुख बाजार है।

अमेरिका, यूरोप, दक्षिण कोरिया, चीन और ऑस्‍ट्रेलिया में 2019 के दौरान 5जी सर्विस शुरू होने की संभावना है। भारत में स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी के बाद 5जी सेवाओं को शुरू किया जाएगा। हालांकि भारत सरकार ने अभी तक इसके लिए कोई तय समयसीमा घोषित नहीं की है।

दिग्‍गज स्‍मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को कहा था कि उसे 2019 की पहली छमाही में अपने 5जी स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की उम्‍मीद है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 855 प्‍लेटफॅर्म के साथ 5जी एक्‍स50 मॉडल का उपयोग किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा