1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 15 जून को लॉन्‍च हो सकता है OnePlus 5 स्‍मार्टफोन, कंपनी के लीक ईमेल से मिली जानकारी

15 जून को लॉन्‍च हो सकता है OnePlus 5 स्‍मार्टफोन, कंपनी के लीक ईमेल से मिली जानकारी

 Published : May 30, 2017 06:01 pm IST,  Updated : May 30, 2017 06:01 pm IST

OnePlus 5 का इंतजार काफी दिनों से चल रहा है। अब न रिपोर्ट में कंपनी के लीक ईमेल से पता चला है कि यह फोन 15 जून को लॉन्‍च किया जा सकता है।

15 जून को लॉन्‍च हो सकता है OnePlus 5 स्‍मार्टफोन, कंपनी के लीक ईमेल से मिली जानकारी- India TV Hindi
15 जून को लॉन्‍च हो सकता है OnePlus 5 स्‍मार्टफोन, कंपनी के लीक ईमेल से मिली जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस इंटरनल ईमेल को चाइनीज वेबसाइट वीबो पर सार्वजनिक किया गया है। इससे पहले भी वनप्लस 5 के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं। हाल में आई रिपोर्ट में OnePlus 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, अच्‍छी क्वालिटी के कैमरे और चार कलर वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio 500 रुपए में देगी 100 GB डेटा, अक्टूबर में शुरू हो सकती है ब्रॉडबैंड सर्विस

तस्‍वीरों में देखिए Reliance Jio को सपोर्ट करने वाले स्‍मार्टफोन्‍स

smartphones supporting reliance 4g

Untitled-6 (5)IndiaTV Paisa

Untitled-10 (2)IndiaTV Paisa

Untitled-7 (2)IndiaTV Paisa

motorola-moto-g-3rd-gen-1IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-on5-goes-offIndiaTV Paisa

एक चाइनीज वेबसाइट पर लीक हुई जानकारी को मानें तों OnePlus 5 में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। मेटल किनारे और फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होम बटन होने का पता चला है। हाल ही में जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 5 भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। प्रोसेसर के अलावा OnePlus 5 में 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440×2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने का पता चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा