1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वनप्‍लस ने लॉन्‍च किया 5टी का लावा रेड एडिशन, कीमत 37,999 रुपए

वनप्‍लस ने लॉन्‍च किया 5टी का लावा रेड एडिशन, कीमत 37,999 रुपए

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 11, 2018 09:20 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 09:20 pm IST

चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्‍लस ने भारत में अपने लेटेस्‍ट फोन वनप्‍लस 5टी का नया वेरिएंट पेश कर दिया है।

OnePlus- India TV Hindi
OnePlus

नई दिल्‍ली। चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्‍लस ने भारत में अपने लेटेस्‍ट फोन वनप्‍लस 5टी का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे लावा रेड एडिशन नाम दिया है। इससे पहले लावा रेड एडिशन चीन में लॉन्‍च हो चुका है। तब से भारत के गैजेट प्रेमियों के बीच इस फोन को लेकर उत्‍सुक्‍ता बढ़ने लगी थी। वनप्‍लस 5टी लावा रेड एडिशन की कीमत 37999 रुपए रखी गई है।

 फोन की बिक्री 20 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी ने इस फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इनबिल्‍ट मैमोरी के साथ उतारा है। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया पर 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक अमेज़न इंडिया पर नोटिफिकेशन पाने के लिए नोटिफाई मी का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद ईमेल के ज़रिए अपडेट मिलेगा।

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.01 इंच का फुल-एचडी+ ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

वनप्‍लस 5T के कैमरे की बात करें तो इसमें  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर है। फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा