1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. OnePlus3 लॉन्च होगा 15 जून को, नहीं पड़ेगी इनवाइट या रजिस्ट्रेशन की जरूरत

OnePlus3 लॉन्च होगा 15 जून को, नहीं पड़ेगी इनवाइट या रजिस्ट्रेशन की जरूरत

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jun 02, 2016 12:33 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 12:34 pm IST

OnePlus3 smartphone to launch on 15 June on Weibo. On Global level it will be launched on June 14.

15 जून को लॉन्च होगा OnePlus3, खरीदने के लिए नहीं होगी इनवाइट की जरूरत- India TV Hindi
15 जून को लॉन्च होगा OnePlus3, खरीदने के लिए नहीं होगी इनवाइट की जरूरत

नई दिल्ली। इन्वाइट पर मोबाइल खरीद पाने की शर्त से चर्चा में आई कंपनी वनप्लस अपना अगला स्मार्टफोन OnePlus3 15 जून को ल़ॉन्च कर रही है। यह लॉन्चिंग चीन की वेबसाइट Weibo पर होगी। यह जानकारी कंपनी की ओर से जारी टीजर में दी गई है। खास बात यह है कि इस फोन को खरीदने के लिए अब ग्राहक को किसी इंवाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फोन ग्लोबली 14 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने पुष्टी की है कि इसे  एक वर्चुअल स्पेस स्टेशन में लॉन्च किया जाएगा। वीआर के जरिए इवेंट देखने के लिए 30,000 लूप वीआर हेडसेट उपलब्ध कराएगी। भारतीय यूजर्स अगर 3 जून से 7 जून के बीच फोन को रजिस्टर कराते हैं तो उन्हें एक रुपए में बीआर हेडसेट मिलेगा।

वनप्लस के टीजर इमेज से पता चलता है कि यह इवेंट चीन में सुबह 10 शुरु हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह सुबह 7.30 बजे से शुरु होगा। इवेंट के अगले दिन से वनप्लस 3 चीन में खरीदारी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। चीन के बाद इस फोन के जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले वनप्लस के स्मार्टफोन को खरीदने के लिए इनवाइट की जरुरत पड़ती थी, लेकिन  इस फोन को लेने के लिए किसी भी तरह की रजिस्ट्रेशन नहीं करनी होगी। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वनप्लस3 फोन इनवाइट फ्री होगा।

तस्वीरों में देखिए पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन

powerful battery smartphones new

xolo (4)IndiaTV Paisa

micromax (1)IndiaTV Paisa

asus (2)IndiaTV Paisa

xiaomi (2)IndiaTV Paisa

lenovo (3)IndiaTV Paisa

वनप्लस3 के फीचर्स

वनप्लस 3 के स्मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन होगा। उम्मीद है कि यह डिजाइन के साथ मेटल फ्रेम और एनएफसी फीचर के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होगा और साथ ही 4जीबी व 6जीबी रैम के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं 16 जीबी की जगह बेस वेरिएंट को 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। वनप्लस 3 के नई डैश चार्जिंग तकनीक के साथ आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 9 लाख रुपए में लॉन्‍च हुआ दुनिया का सबसे सीक्रेट स्‍मार्टफोन

यह भी पढ़ें- अब लैंडलाइन पर मुफ्त में सुन सकेंगे मोबाइल की कॉल, BSNL शुरू की फ्री टू होम सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा