1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज भारत में लॉन्च होगा Poco M3 मोबाइल फोन, फीचर इतने शानदार कि छोड़ देंगे पुराना स्मार्टफोन

आज भारत में लॉन्च होगा Poco M3 मोबाइल फोन, फीचर इतने शानदार कि छोड़ देंगे पुराना स्मार्टफोन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2021 11:03 am IST,  Updated : Feb 02, 2021 11:04 am IST

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के सब ब्रांड पोको का नया स्मार्टफोन Poco M3 (Poco M3 Launched India) आज भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है।

POCO M3- India TV Hindi
POCO M3 Image Source : FLIPKART

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) के सब ब्रांड पोको का नया स्मार्टफोन Poco M3 (Poco M3 Launched India) आज भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी आज 2 फरवरी 2021 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी। पिछले पोको फोन की तरह इसकी खासियत इसका शानदार कैमरा और दमदार बैटरी है। इस फोन में 48 एमएएच के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एक्सक्लूसिव रूप से बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। Poco M3 के पेज पर आप इसकी लॉन्चिंग को लाइव भी देख सकते हैं। 

क्या है ​संभावित कीमत (Poco M3 Price)

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया गया था। भारत में इसकी क्या कीमत होगी इसका खुलासा लॉन्चिंग के वक्त ही हो सकेगी। लेकिन वैश्विक बाजार की कीमतों पर गौर करें तो भारत में इसकी कीमत का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) थी, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) का था।  

क्या हैं स्पेसिफिकेशंस 

भारत में Poco M3 की क्या खूबियां होंगी, इस पर से पर्दा तो लॉन्च के वक्त ही उठेगा। हालांकि ग्लोबली लॉन्च हुए पोको एम3 के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक रंग विकल्प में आता है। Poco M3 ड्यूल -सिम (नैनो) Android 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन में 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। 

कैमरा है शानदार 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा