1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. मोबाइल कंपनी रीच ने 2,999 में पेश किया स्‍मार्टफोन, बाजार में आया लावा का सस्‍ता फोन

मोबाइल कंपनी रीच ने 2,999 में पेश किया स्‍मार्टफोन, बाजार में आया लावा का सस्‍ता फोन

 Published : Mar 22, 2016 11:11 am IST,  Updated : Mar 22, 2016 11:12 am IST

Mobile Company Reach launched new budget smartphone Cogent in 2,999 Rs., Smartphone maker lava launched A52 under 3500 Rs Segment

मोबाइल कंपनी रीच ने 2,999 में पेश किया स्‍मार्टफोन Cogent, लावा ने उतारा सस्‍ता फोन A52- India TV Hindi
मोबाइल कंपनी रीच ने 2,999 में पेश किया स्‍मार्टफोन Cogent, लावा ने उतारा सस्‍ता फोन A52

नई दिल्‍ली। भारत में बजट स्‍मार्टफोन की बढ़ती डिमांड के बीच एक और सस्‍ते फोन ने एंट्री ले ली है। मोबाइल निर्माता कंपनी रीच(Reach) ने बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन कोजेंट(Cogent) पेश कर दिया है। कंपनी ने बाज़ार में अपने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 2,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफ़ोन एक्सक्लूसिव तौर पर ईकॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर मिलेगा। दूसरी ओर मोबाइल कंपनी लावा ने भी एक सस्‍ता स्‍मार्टफोन ए52 पेश कर दिया है। इस डुअल सिम स्‍मार्टफोन की कीमत 3599 रुपए रखी गई है।

कैसा है रीच कोजेंट

रीच कोजेंट स्मार्टफोन में 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है। इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और ये एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 3G सपोर्ट भी मौजूद है। इसमें फोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है, कंपनी के अनुसार ये बैटरी 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

लावा ने पेश किया ए52

मोबाइल कंपनी लावा ने भी अपना नया बजट स्मार्टफोन ए52 बाजार में पेश कर दिया है। इसकी कीमत 3,599 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है लेकिन उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लावा ए52 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 4 इंच स्क्रीन है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलने वाले इस फोन में 512 एमबी रैम है। फोन में 4जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरै 0.3 मेगापिक्सल है। फोन में 1200 एमएएच बैटरी दी गई है।

तस्‍वीरों में देखिए सस्‍ते स्‍मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा