1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में रियलमी नारजो 10 सीरीज को किया गया लॉन्च

भारत में रियलमी नारजो 10 सीरीज को किया गया लॉन्च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 05:51 pm IST

नारजो 10ए डिवाइस 9,999 रुपये में 4जीबी प्लस 64जीबी वैरिएंट में उपलब्ध

Realme Narzo- India TV Hindi
Realme Narzo Image Source : REALME

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने सोमवार को ऐलान किया कि नारजो 10ए डिवाइस 9,999 रुपये में 4जीबी प्लस 64जीबी वैरिएंट में अब उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, लोग इस डिवाइस को मंगलवार को रियलमी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। कुछ चुनिंदा राज्यों में इसे कुछ ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे पहले लॉन्च हुए रियलमी नारजो 10ए (3जीबी प्लस 32 जीबी) की कीमत 8,499 है। रियलमी नारजो 10ए, 12एनएम ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी70 द्वारा संचालित है। इसमें 12एमपी प्लस 2एमपी प्लस 2 एमपी कैमरा सेटअप है। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कंपनी ने फोन में 5000 एमएएच उच्च क्षमता वाली बैटरी भी दी है और यह एक विशेष ओटीजी रिवर्स चार्ज फीचर के साथ आता है। रियलमी नारजो 10ए में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 और 720 पिक्सेल है और इसी के साथ इसमें कोरिंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है। यह सफेद और नीले रंग में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा