1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रियलमी ने नारजो सीरीज के तहत भारत में उतारे 3 स्मार्टफोन

रियलमी ने नारजो सीरीज के तहत भारत में उतारे 3 स्मार्टफोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 21, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Sep 21, 2020 07:32 pm IST

इन स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट प्रोसेसर, फास्ट चार्जिग और बड़ी बैटरी हैं। तीनों डिवाइस रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। तीनो फोन इसी महीने से मिलने लगेंगे।

नारजो सीरीज के तहत 3...- India TV Hindi
नारजो सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन लॉन्च Image Source : REALME

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने सोमवार को अपने नारजो सीरीज के तहत भारत में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए। ये स्मार्टफोन युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए उतारे गए हैं। इन स्मार्टफोन्स की विशेषता यह है कि इनमें लेटेस्ट प्रोसेसर, फास्ट चार्जिग और बड़ी बैटरी लगी हैं। इसके साथ ही गेमिंग जैसे फीचर पर भी फोकस किया गया है। इन स्मार्ट फोन में नारजो 20 ए, नारजो 20 और नारजो 20 प्रो शामिल है।

इस सीरीज के नारजो 20 प्रो में पावरफुल 65वॉट चार्जिग टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है जबकि नारजो 20 में गेमिंग हार्डवेयर लगा है। लॉन्च हुआ नारजो 20ए सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन है। ये तीनों फोन इस महीने से ही मिलने शुरू हो जाएंगे।

6.5 इंच स्क्रीन वाले नारजो 20 प्रो में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई क्वॉड कैमरा सेटअप, 90हट्ज स्मूथ डिस्प्ले और 4500एमएएच की बैटरी लगी है। यह फोन 6जीबी-64जीबी और 8जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 14,999 तथा 16,999 रुपये हैं। यह फोन 25 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इसी तरह, नारजो 20 में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप और 18 वॉट क्विक चार्जिग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। यह फोन 4जीबी-64जीबी और 4जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 10,999 तथा 11,999 रुपये हैं। यह फोन 28 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इस सीरीज का सबसे सस्ता नारजो 20ए में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है और साथ ही इसमें 5000एमएएच की बैटरी है। साथ ही इसमें 12एमपी का ट्रिपल एआई कैमरा है। यह फोन 3जीबी-32जीबी और 4जीबी-64जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 8499 तथा 9499रुपये हैं। यह फोन 30 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। तीनों डिवाइस रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा