1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Reliance ने एक बार फिर की LYF स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती

Reliance ने एक बार फिर की LYF स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती

 Published : Aug 02, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Aug 02, 2016 01:35 pm IST

Reliance ने 'लाइफ' स्मार्टफोन सीरीज के तीन स्‍मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। हालांकि अभी तक कीमतों में कटौती का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Reliance ने एक बार फिर की LYF स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती, इन मॉडल के कम हुए दाम- India TV Hindi
Reliance ने एक बार फिर की LYF स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती, इन मॉडल के कम हुए दाम

नई दिल्‍ली। Reliance के शानदार अनलिमिटेड ऑफर के साथ लाइफ का स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। ऑनलाइन गैजेट मैगजीन telecomtalk.info की खबर के मुताबिक Reliance ने ‘लाइफ’ स्मार्टफोन सीरीज के तीन स्‍मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। हालांकि अभी तक कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। गौरतलब है कि कंपनी ने दो महीने पहले भी लाइफ ब्रांड के कई स्मार्टफोन में कटौती का ऐलान किया था।

रिलायंस ने लॉन्च किया LYF वाटर 4 और वाटर 6, 4G और एंड्रॉयड लॉलीपॉप से हैं लैस

तस्वीरों में देखिए लाइफ के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

telecomtalk.info की खबर के अनुसार Reliance ने जिन लाइफ स्‍मार्टफोन की कीमत में कटौती की है, उसमें फ्लेम 1, विंड 5 और वाटर 7 स्मार्टफोन शामिल हैं। लाइफ फ्लेम 1 को 6,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन 4,999 रुपये में कंपनी साइट पर उपलब्ध है। लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 600 रुपये में नई कटौती के साथ अब 4,399 रुपये में मिलेगा। हालांकि इस स्मार्टफोन की कीमत को कंपनी की साइट पर अपडेट नहीं किया गया है।

Reliance 15 अगस्‍त से शुरू कर सकती है Jio की 4G सर्विस

वहीं दूसरी ओर लाइफ विंड 5 स्मार्टफोन 6,599 रुपये में लॉन्च हुआ था और अब 1,000 रुपये की छूट के साथ यह फोन 5,599 रुपये में कंपनी की साइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा लाइफ वाटर 7 स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। अब 3,000 रुपये की छूट के साथ यह फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है। बता दें, ये स्मार्टफोन सोमवार से ही छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा