1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 999 रुपए में LTE और VoLTE फीचर फोन ला रहा है जियो, ग्राहकों को मिलेगी फ्री कॉल और डाटा

999 रुपए में LTE और VoLTE फीचर फोन ला रहा है जियो, ग्राहकों को मिलेगी फ्री कॉल और डाटा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 12, 2017 08:56 am IST,  Updated : Jan 12, 2017 08:57 am IST

जियो 999 से 1,500 रुपए कीमत वाले LTE और VoLTE फीचर फोन लॉन्‍च करने वाली है। विश्‍लेषकों की मानें तो इससे स्‍मार्टफोन बाजार में तहलका मचने वाला है।

Revolution : 999 रुपए में LTE और VoLTE फीचर फोन ला रहा है जियो, ग्राहकों को मिलेगी फ्री कॉल और डाटा- India TV Hindi
Revolution : 999 रुपए में LTE और VoLTE फीचर फोन ला रहा है जियो, ग्राहकों को मिलेगी फ्री कॉल और डाटा

नई दिल्‍ली। भारतीय टेलीकॉम उद्योग में अपने फ्री कॉल और डाटा जैसे ऑफर से तहलका मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो अब स्‍मार्टफोन बाजार में तूफान लाने की तैयारी में है। अंग्रेजी दैनिक इकोनॉमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो इंफोकॉम अपने हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर के तहत अब काफी कम कीमत के LTE और VoLTE फीचर फोन लॉन्‍च करने जा रही है।

यह भी पढ़ें : ये हैं 2 हजार रुपए से सस्ते 5 बेस्ट स्मार्टफोन, बेहद दमदार हैं इनके फीचर्स

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

कम कीमत के हैंडसेट के जरिए और ग्राहकों को जोड़ने की है योजना

जियो 999 से 1,500 रुपए कीमत वाले LTE और VoLTE फीचर फोन लॉन्‍च करने वाली है। विश्‍लेषकों की मानें तो इससे स्‍मार्टफोन बाजार में तहलका मचने वाला है। है। बता दें कि रिलायंस जियो ने इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में अन्य दूरसंचार कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। दिसंबर महीने में जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 18.16 मेगा बाईट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही।

यह भी पढ़ें : भारतीय बाजार में इसी महीने आएगा Honor 6X स्‍मार्टफोन, डुअल कैमरे और दमदार बैटरी से है लैस

ये होंगे सस्‍ते फीचर फोन के फीचर्स

999 और 1,500 रुपए के जियो का यह फोन LTE और VoLTE वाला होगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे भी होंगे। इसके अलावा इसमें जियो के ऐप जैसे जियो चैट, लाइव टीवी और वीडियो ऑन डिमांड आदि भी होंगे। इकोनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें जियो मनी वॉलेट भी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा