1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Jio ने Nokia के साथ किया करार, इस फोन पर देगा 100 जीबी 4जी डाटा फ्री

Jio ने Nokia के साथ किया करार, इस फोन पर देगा 100 जीबी 4जी डाटा फ्री

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 21, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 02:51 pm IST

नोकिया का Nokia 8 फोन खरीदने वाले ग्राहक इस रीचार्ज पर जियो की तरफ से अतीरिक्त 100 जीबी 4जी डाटा हासिल कर सकते हैं

Jio ने Nokia के साथ किया करार, इस फोन पर देगा 100 जीबी 4जी डाटा फ्री- India TV Hindi
Jio ने Nokia के साथ किया करार, इस फोन पर देगा 100 जीबी 4जी डाटा फ्री

नई दिल्ली। 4जी टेलिकॉम सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया के साथ करार किया है जिसके तहत नोकिया के 2 स्मार्टफोन मॉडल्स पर जियो की तरफ से फ्री में अतीरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा। यह स्कीम नोकिया के Nokia 8 और Nokia 5 स्मार्टफोन पर दी जा रही है। यह ऑफर अगस्त 2018 तक लागू रहेगा।

ऑफर के तहत Nokia 8 स्मार्टफोन खरीदने वाला ग्राहक अगर जियो का 309 रुपए वाला रीचार्ज कराएगा तो उसे उस रीचार्ज के सभी फायदों के साथ हर महीने 10 जीबी 4डी डाटा फ्री में दिया जाएगा। यह ऑफर क्योंकि अगस्त 2018 तक लागू रहेगा, ऐसे मे ग्राहक अधिकतम 10 रीचार्ज पर इसका फायदा ले सकता है, यानि ग्राहक को 100 जीबी 4जी डाटा मुफ्त मिलेगा।

Nokia 5 स्मार्टफोन पर इस ऑफर के तहत हर महीने अतीरिक्त 5 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा, यानि इस फोन पर ग्राहक को एक साल तक अतीरिक्त 50 जीबी 4डी डेटा मिलेगा। रिलायंस जियो ने अपने ट्विटर हेंडल से यह जानकारी साझा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा