1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग का सुपरहिट फोन गैलेक्‍सी ऑन7 प्राइम हुआ सस्‍ता, कंपनी ने 2000 रुपए घटाई कीमतें

सैमसंग का सुपरहिट फोन गैलेक्‍सी ऑन7 प्राइम हुआ सस्‍ता, कंपनी ने 2000 रुपए घटाई कीमतें

 Published : Mar 08, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 05:24 pm IST

सैमसंग का फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है, क्‍योंकि सैमसंग ने अपने लोकप्रिय फोन गैलेक्‍सी ऑन 7 की कीमतों में 2000 रुपए तक की कटौती कर दी है।

samsung
- India TV Hindi
samsung Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। सैमसंग का फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है, क्‍योंकि सैमसंग ने अपने लोकप्रिय फोन गैलेक्‍सी ऑन 7 की कीमतों में 2000 रुपए तक की कटौती कर दी है। आपको बता दें कि यह फोन 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के विकल्‍प में मौजूद है। ताजा कटौती के बाद 3जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्‍ट मैमोरी वाले फोन की कीमत 10990 रुपए हो गई है। इससे पहले यह फोन 12990 रुपए में उपलब्‍ध था। वहीं इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्‍ट मैमोरी वाले फोन की कीमत 14990 रुपए से घटकर 12990 रुपए हो गई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी On7 प्राइम स्मार्टफोन में 5.5-इंच का फुल HD डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080 x 1920 पिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर है। इसमें मैमोरी और रैम के दो विकल्‍प हैं। पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ है, वहीं दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है। यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें जो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग पे मिनी सपोर्ट दिया गया है जिससे कि यूजर्स यूपीआई व मुख्य मोबाइल वॉलेट्स की मदद से सीधा इंस्टेंट भुगतान कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा