1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. गैलेक्सी नोट 7 बंद होने से सैमसंग को 1.13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान, स्मार्टफोन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह

गैलेक्सी नोट 7 बंद होने से सैमसंग को 1.13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान, स्मार्टफोन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 12, 2016 03:38 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 03:38 pm IST

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का उत्पादन पूरी तरह बंद कर और वैश्विक स्तर पर इस फोन की बिक्री रोक दी है। इसके साथ इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।

गैलेक्सी नोट 7 बंद होने से सैमसंग को 1.13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान, स्मार्टफोन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह- India TV Hindi
गैलेक्सी नोट 7 बंद होने से सैमसंग को 1.13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान, स्मार्टफोन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह

नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया और वैश्विक स्तर पर इस फोन की बिक्री रोक दी है। इसके अलावा कंपनी ने दुनिया भर के ग्राहकों से गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। उत्पादन और बिक्री बंद होने से कंपनी को 17 अरब डॉलर (करीब 1.13 लाख करोड़ रुपए) नुकसान होने की संभावना है। दूसरी ओर इससे कंपनी की छवि भी खराब हुई है।

इसलिए बंद हुआ उत्पादन और बिक्री

  • गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
  • इसके बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बदलकर ग्राहकों दूसरा हैंडसेट दिया।
  • बदले हुए मोबाइल में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई।
  • इसके बाद कंपनी ने उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी है।

सैमसंग के शेयर में भारी गिरावट

  • इस खबर से सैमसंग के शेयर मूल्य में जोरदार गिरावट आई।
  • कंपनी का शेयर मंगलवार को आठ प्रतिशत टूटकर 15.4 लाख वॉन पर आ गया।
  • सोमवार को इसमें डेढ़ प्रतिशत की गिरावट आई थी।
  • घटनाओं के बाद 10 बाजारों से 25 लाख नोट 7 वापस लेने का ऐलान किया था।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग गैलेक्सी नोट7

samsung galaxy Note7

1470177232864IndiaTV Paisa

DSC_4696_678x452IndiaTV Paisa

DSC_4709_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4707_575pxIndiaTV Paisa

147017723286IndiaTV Paisa

14701772328IndiaTV Paisa

DSC_4719_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4714_575pxIndiaTV Paisa

DSC_4735_575pxIndiaTV Paisa

एचएमसी इन्वेस्टमेंट सिक्योरिटीज के ग्रेग रोह ने कहा, यदि एक बार होता तो यह गलती था, लेकिन सैमसंग के लिए यह दोबारा हुआ। उसी मॉडल के साथ। ऐसे में कंपनी के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास घटा है।  रोह ने कहा कि उपभोक्ता सैमसंग और एपल जैसे ब्रांडों को उत्पाद की विश्वसनीयता की वजह से तरजीह देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा