1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung ने लॉन्‍च किया Galaxy J2 Ace VoLte स्मार्टफोन, डेटा सेविंग के अनोखे फीचर से है लैस

Samsung ने लॉन्‍च किया Galaxy J2 Ace VoLte स्मार्टफोन, डेटा सेविंग के अनोखे फीचर से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 16, 2017 11:34 am IST,  Updated : Jan 16, 2017 11:45 am IST

Galaxy J2 Ace और Galaxy J1 4G को Samsung ने क्रमशः 8,490 और 6,890 रुपए में लॉन्च किया है। 16 जनवरी से ये दोनों स्‍मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्‍ध हैं।

Samsung ने लॉन्‍च किया Galaxy J2 Ace VoLte स्मार्टफोन, डेटा सेविंग के अनोखे फीचर से है लैस- India TV Hindi
Samsung ने लॉन्‍च किया Galaxy J2 Ace VoLte स्मार्टफोन, डेटा सेविंग के अनोखे फीचर से है लैस

नई दिल्‍ली। पिछले हफ्ते सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर दो किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए। Galaxy J2 Ace और Galaxy J1 4G को कंपनी ने क्रमशः 8,490 और 6,890 रुपए में लॉन्च किया है। आज यानि 16 जनवरी से ये दोनों स्‍मार्टफोन ऑनलाइन ऑर ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्‍ध हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में मेड-इन-चायना का बोलबाला, बाजार में मौजूद 40 फीसदी स्मार्टफोन चीनी

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

Galaxy J2 Ace  की खासियत

  • पहली नज़र में कहा जा सकता है कि Galaxy J2 Ace पिछले साल जुलाई महीने में 9,750 रुपये में लॉन्च किए गए Galaxy J2 (2016) का थोड़ा कम पावरफुल वैरिएंट है।
  • Galaxy J2 Ace हैंडसेट कंपनी के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
  • यह अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड के साथ आता है जिसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह 50 फीसदी तक डाटा बचाता है।
  • एस बाइक मोड भी इस फोन का हिस्सा है। Galaxy J2 Ace एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
  • इसमें 5 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले है। इसमें सैमसंग की अपनी टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी भी है जो डिवाइस के रैम को ऑप्टिमाइज़ करती है।
  • इसकी मदद से ऐप तेजी से खुलते हैं। स्मार्टफोन में 1.4GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5GB रैम दिया गया है।

यह भी पढ़ें : कायम है जलवा : नोकिया 6 स्‍मार्टफोन के लिए महज 24 घंटे में हुए ढाई लाख रजिस्‍ट्रेशन

Galaxy J2 Ace  का कैमरा और बैट्री

  • Galaxy J2 Ace में 8MP रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है।
  • दोनों ही कैमरे के सेंसर का अपर्चर एफ/2.2 और ये LED फ्लैश से भी लैस हैं।
  • इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है और जरूरत पड़ने यूजर पर 256GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Galaxy J2 Ace  के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, VoLTE, 3G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, GPS और USB 2.0 शामिल हैं।
  • हैंडसेट को पावर देने के लिए 2600 mAh की बैटरी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा