1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग ने भारत में लॉन्‍च कर दिया गैलेक्‍सी J4 स्‍मार्टफोन, कीमत 10000 से भी कम

सैमसंग ने भारत में लॉन्‍च कर दिया गैलेक्‍सी J4 स्‍मार्टफोन, कीमत 10000 से भी कम

 Published : Jun 01, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 06:13 pm IST

सैमसंग ने लंबे इंतजार के बाद अपना गैलेक्‍सी जे4 स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी का यह फोन सैमसंग के मेक फॉर इंडिया प्रोग्राम का हिस्‍सा है।

samsung launches Galaxy J4- India TV Hindi
samsung launches Galaxy J4

नई दिल्‍ली। सैमसंग ने लंबे इंतजार के बाद अपना गैलेक्‍सी जे4 स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी का यह फोन सैमसंग के मेक फॉर इंडिया प्रोग्राम का हिस्‍सा है। सैमसंग ने भारत में इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला है 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट, जिसकी कीमत 9990 रुपए है। वहीं दूसरा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 11990 रुपए रखी गई है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो से लैस है, जिसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

गैलेक्‍सी J4 के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस डुअल सिम फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस दिया गया है। फोन में 5.5 इंच का एचडीसुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन का स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720x1280 पिक्सल है, वहीं इसका स्‍क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 16:9 का है। फोन में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट दिया गया है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि फोन में रैम के दो विकल्प दिए गए हैं, पहला 2 जीबी रैम और दूसरा 3 जीबी रैम। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है। कंपनी के मुताबिक आप इससे 20 घंटे तक बातचीत कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा