1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung ने लॉन्‍च किया नोटबुक 9 प्रो, इस पावरफुल लैपटॉप के साथ कंपनी दे रही है मल्‍टी फंक्‍शनल एस पेन

Samsung ने लॉन्‍च किया नोटबुक 9 प्रो, इस पावरफुल लैपटॉप के साथ कंपनी दे रही है मल्‍टी फंक्‍शनल एस पेन

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 31, 2017 03:11 pm IST,  Updated : May 31, 2017 03:11 pm IST

कंप्यूटेक्स 2017 में Samsung ने अपने नोटबुक 9 प्रो फ्लेक्सिबल लैपटॉप के 13.3 इंच और 15 इंच डिसप्‍ले वाले वैरिएंट लॉन्च किए हैं।

Samsung ने लॉन्‍च किया नोटबुक 9 प्रो,  इस पावरफुल लैपटॉप के साथ कंपनी दे रही है मल्‍टी फंक्‍शनल एस पेन- India TV Hindi
Samsung ने लॉन्‍च किया नोटबुक 9 प्रो, इस पावरफुल लैपटॉप के साथ कंपनी दे रही है मल्‍टी फंक्‍शनल एस पेन

नई दिल्‍ली। कंप्यूटेक्स 2017 में Samsung ने अपने नोटबुक 9 प्रो फ्लेक्सिबल लैपटॉप के 13.3 इंच और 15 इंच डिसप्‍ले वाले वैरिएंट लॉन्च किए हैं। Samsung ने अपने नोटबुक 9 प्रो फ्लेक्सिबल लैपटॉप के साथ एक इंटीग्रेटेड एस पेन भी दिया है। नोटबुक 9 प्रो 360 डिग्री हिंज के साथ आता है। हालांकि, अभी इस लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, उम्‍मीद है कि इसे जल्‍द ही बाजार में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Acer ने भारतीय बाजार में उतारा सबसे पतला लैपटॉप Swift 7, कीमत 99,999 से शुरू

Samsung नोटबुक 9 प्रो के फीचर्स

Samsung नोटबुक 9 प्रो में ऑपरेटिंग सिस्‍टम के तौर पर विंडोज 10 दिया गया है। इसमें इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है। 13.3 इंच और 15 इंच वाले दोनों लैपटॉप में फुल एचडी (1080×1920 पिक्सेल) टचस्क्रीन डिसप्‍ले है लेकिन छोटे वैरिएंट में एक इंटीग्रेटेड इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620 चिप दिया गया है। बड़े वैरिएंट में अलग से AMD Radeon RX 540 ग्राफिक्स है। Samsung नोटबुक 9 प्रो के 13.3 इंच वैरिएंट में 8GB DDR4 रैम है जबकि 15 इंच वेरिएंट में 16GB रैम है। दोनों वैरिएंट को 256GB एसएसडी स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung नोटबुक 9 प्रो में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। दूसरे कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें तो इस लैपटॉप में 802.11 एसी 2×2 और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर हैं।

तस्‍वीरों में देखिए Samsung Galaxy S8 और  S8 Plus

Samsung Galaxy S8 and S8 Plus

1 (131)IndiaTV Paisa

2 (125)IndiaTV Paisa

3 (126)IndiaTV Paisa

5 (119)IndiaTV Paisa

4 (128)IndiaTV Paisa

6 (66)IndiaTV Paisa

Samsung नोटबुक 9 प्रो के एस पेन की खासियत

Samsung नोटबुक 9 प्रो के साथ आने वाना नए एस पेन स्टायलस के बारे में कंपनी का दावा है यह 4,000 से ज्‍यादा लेवल के प्रेशर की पहचान सकता है। इसके अलावा, एस पेन में एयर कमांड फीचर भी है, जिसके जरिए यूजर नोट लेने, डॉक्यूमेंट एडिट करने और कलाकारी करने जैसे काम कर सकते हैं। Samsung के अनुसार, एस पेन आसान इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से विंडोज इंक वर्कस्पेस को सपोर्ट करता है और इसमें अतिरिक्त इंक-पावर्ड फीचर भी हैं। एस पेन हमेशा ऑन रहता है और इसे कभी चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें :Asus ने लॉन्‍च किए स्लिम सीरीज के Zenbook UX330 लैपटॉप, कीमत 76990 रुपए से शुरू

Samsung नोटबुक 9 प्रो के 13.3 इंच वेरिएंट का डाइमेंशन 310.13×216.92×16.00 मिलीमीटर और वज़न करीब 1.3 किलोग्राम है। जबकि 15 इंच वेरिएंट का डाइमेंशन 367.22×239.01×17.02 मिलीमीटर और वज़न 1.72 किलोग्राम है। लैपटॉप को टाइटन सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा