1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग दे रही है गैलेक्‍सी S8+ पर डिस्‍काउंट, साथ में 8000 रुपए का कैशबैक पाने का भी मौका

सैमसंग दे रही है गैलेक्‍सी S8+ पर डिस्‍काउंट, साथ में 8000 रुपए का कैशबैक पाने का भी मौका

 Published : May 29, 2018 06:43 pm IST,  Updated : May 29, 2018 08:54 pm IST

आपको यदि नया स्‍मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए यह काफी अच्‍छा समय है। दुनिया भर में अपने बेजोड़ स्‍मार्टफोन के लिए प्रसिद्ध सैमसंग भारतीय बाजार में अपनी एक खास सेल लेकर आई है, जिसमें अपने स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर के साथ कैशबैक भी ऑफर कर रही है।

Galaxy S8+- India TV Hindi
Galaxy S8+

नई दिल्‍ली। आपको यदि नया स्‍मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए यह काफी अच्‍छा समय है। दुनिया भर में अपने बेजोड़ स्‍मार्टफोन के लिए प्रसिद्ध सैमसंग भारतीय बाजार में अपनी एक खास सेल लेकर आई है, जिसमें अपने स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर के साथ कैशबैक भी ऑफर कर रही है। यह सेल 22 मई से शुरू हो चुकी है। इस सेल में कंपनी के कई सारे प्रोडक्‍ट पर शानदार छूट मिल रही है। लेकिन यहां सबसे खास ऑफर सैमसंग गैलेक्सी S8+ पर है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है। 

 
यहां गैलेक्सी S8+ पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो इस सेल में सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को 8 हजार रुपए का कैशबैक मिल रहा है। अगर आप पेटीएम मॉल से इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 8 हजार का एडिशनल कैशबैक मिलेगा। वहीं यह फोन सस्‍ते में भी मिल रहा है। फिलहाल फोन की कीमत 53,990 रुपए है। वहीं सेल में यह 2 हजार रुपए और सस्‍ता यानि कि 51990 रुए में मिल रहा है। फोन को आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसकी ईएमआई 5776 रुपए से शुरू होती हैं। 
 
गैलेक्‍सी S8+ के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस
 
गैलेक्‍सी S8+ में 6.2-इंच का QHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1440×2960 पिक्‍सेल का है। इस हैंडसेट में 12एमपी का डुअल रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम कंपनी का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। ये ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। सैमसंग का दावा है कि ये पुराने S7 से 10% ज्यादा फास्ट है। हैंडसेट 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 3500mAh की बैटरी होगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा