1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग ने की एम सीरीज को लॉन्‍च करने की डेट और कीमत के बारे में ये घोषणा, 5 मार्च से शुरू होगी बिक्री

सैमसंग ने की एम सीरीज को लॉन्‍च करने की डेट और कीमत के बारे में ये घोषणा, 5 मार्च से शुरू होगी बिक्री

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 18, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 07:29 pm IST

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एम10 की कीमत 7,990 रुपए और एम20 की कीमत 10,990 रुपए होगी।

samsung galaxy m- India TV Hindi
samsung galaxy m Image Source : SAMSUNG GALAXY M

नई दिल्‍ली। सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई गैलेक्‍सी एम सीरीज को लॉन्‍च करने की तारीख और इनकी कीमत के बारे में खुलासा कर दिया है। कंपनी अपने दो नए स्‍मार्टफोन 28 जनवरी को लॉन्‍च करेगी। यह फोन हैं गैलेक्‍सी एम10 और गैलेक्‍सी एम20। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन डॉट इन और सैमसंग के ऑनलाइन स्‍टोर पर बिक्री के लिए 5 मार्च से उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एम10 की कीमत 7,990 रुपए और एम20 की कीमत 10,990 रुपए होगी।

सैमसंग अपनी नई सीरीज को सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर रही है। एम सीरीज के स्मार्टफोंस में पहली बार इनफिनिटी वी डिस्प्ले और विशाल बैटरी क्षमता उपलब्ध कराई गई है, जिसे युवाओं को ध्यान में रखकर सैमसंग के नोएडा स्थित फैक्टरी में विनिर्मित किया गया है। यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे विशाल मोबाइल फोन फैक्ट्री है। 

नई रेंज में शक्तिशाली डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर होंगे। गैलेक्सी एम20 में विशाल 5,000 एमएएच की बैटरी होगी, जबकि एम10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी।

शाओमी से होगा मुकाबला

दक्षिण कोरियन सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज के साथ प्रतिद्वंद्वी शाओमी को कड़ी टक्‍कर देना और भारतीय बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति फिर हासिल करना है। सैमसंग इस बेहद प्रतिस्पर्धी बाजार में दस प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम वारसी ने कहा कि सैमसंग इंडिया नया गैलेक्सी एम सीरीज का फोन पहली बार इसी महीने उतारने जा रही है। इस नई सीरीज को विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन किया गया है और इसके पीछे प्रेरणा युवा पीढ़ी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा