1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग अगस्त में लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, साथ में पेश होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स

सैमसंग अगस्त में लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, साथ में पेश होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 15, 2021 02:53 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 02:53 pm IST

सैमसंग अगस्त के महीने में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

सैमसंग अगस्त में...- India TV Hindi
सैमसंग अगस्त में लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, साथ में पेश होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स  Image Source : FILE

सोल। सैमसंग अगस्त के महीने में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। और ऐसा कंपनी द्वारा अपने फोल्डेबल कैटेगरी को अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अगस्त के आखिर तक अपने प्रोडक्ट्स को आधिकारिक तरीके से लॉन्च करने से पहले इसी महीने की शुरूआत में आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग अपने गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 को पेश करेगा।

विदेशी तकनीकी समीक्षकों की माने तो इस कार्यक्रम का आयोजन 3 अगस्त को हो सकता है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि इसके और बाद में होने की उम्मीद है।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इवेंट में कंपनी अपने गैलेक्सी वॉच 4 स्मार्टवॉच और गैलेक्सी बर्डस 2 वायरलेस ईयरबड्स को भी पेश कर सकती है। हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन को इवेंट में पेश नहीं किया जाएगा।

गैलेक्सी एस21 एफई जनवरी में लॉन्च हुए गैलेक्सी एस21 का बजट एडिशन होगा। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोडक्ट के सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है क्योंकि फिलहाल सैमसंग अपने फोल्डेबल डिवाइसों का प्रचार करने पर ध्यान लगाना चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा