1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. SNOKOR iRocker Gods ईयरबड्स की सेल Flipkart पर गुरुवार रात 12 बजे से होगी शुरू, देखें इसके शानदार फीचर्स

SNOKOR iRocker Gods ईयरबड्स की सेल Flipkart पर गुरुवार रात 12 बजे से होगी शुरू, देखें इसके शानदार फीचर्स

 Reported By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 08:30 pm IST

ग्राहकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। SNOKOR के शानदार iRocker Gods ईयरबड्स की सेल फ्लिपकार्ट पर गुरुवार रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरु होने जा रही है।

Snokor irocker gods goes live on Flipkart from October 15- India TV Hindi
Snokor irocker gods goes live on Flipkart from October 15 Image Source : INFINIX

नई दिल्ली: ग्राहकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। SNOKOR के शानदार iRocker Gods ईयरबड्स की सेल फ्लिपकार्ट पर गुरुवार रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरु होने जा रही है। कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स से लैस इस इयरफोन को मांत्र 1999 रुपए की कीमत में बाजर में उतारा है। यह सिंगल व्हाइट कलर वेरिएंट में आप इसे खरीद सकते है। SNOKOR iRocker Gods में एक शक्तिशाली 13 मिमी डायनेमिक बास बूस्ट ड्राइवर है और यह हाई क्वालिटी पीयू और टाइटेनियम मेगेनेट से लैस है जो आपको शानदार म्यूजिक एक्सपिरियंस देगी। नए TWS iRocker Gods ईयरबड्स एक साल की वारंटी के लाभ के साथ 15 अक्टूबर से ग्राहक फ्लिपकार्ट पर जाकर इसे खरीद पाएंगे। 

SNOKOR iRocker Gods की एडवांस एटीएस 3015 चिप बैटरी की कम खपत करती है और तेज और स्थिर कनेक्शन सुनिश्चित करती है। SNOKOR iRocker Gods ब्लूटूथ v5.0 से लैस हैं, जो कि भीड़भाड़ वाले वातावरण में भी एक विस्तारित रेंज और स्थिर और मजबूत कनेक्शन प्रदान करता है। यूजर्स ईयरबड्स के जरिए एचडी कॉलिंग का मजा ले सकते हैं और साथ ही इसका सिर्फ केस खोलकर अपने आप कनेक्ट कर सकते हैं।

SNOKOR iRocker Gods की दोनों ईयरबड्स अगल-अगल चिप डिजाइन के साथ आती हैं जो सिंगल या डबल ईयरफोन मोड के बीच स्विचिंग को काफी आसान बनाती हैं। इसके साथ ही ईयरबड केस एक बटन के साथ आता है जो यूजर्स को डबल क्लिक में एक नए डिवाइस से कनेक्ट करने और 10 सेकंड के लंबे प्रेस पर उपकरणों की किसी भी पेयर सूची को साफ करने की सुविधा से देता है। 

इन हल्के ईयरबड्स का वजन केवल 4.2 ग्राम है। यह आपके दोनों कान के साथ फिट हो जाएगा, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श ईयरबड्स बनाता है, खासकर यदि उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा मूवी देखना चाहते हैं या बिना किसी असुविधा के लंबी रोड़ ट्रिप पर म्यूजिक सुनना चाहते हैं। IPX5 ईयरबड्स का स्वेटप्रूफ और डस्टप्रूफ डिजाइन भी इसे आपका एक परफेक्ट ट्रेनिंग इयरब्डस पार्टनर बना सकता है।

iRocker Gods एक इंटेलिजेंट टच कंट्रोल फीचर के साथ आता है जिससे यूजर्स एक बार टैप करने पर प्ले/पॉज और दो बार टैप करने पर नेक्सट गाने पर चले जाएंगे। साथ ही Google और SIRI वॉयस असिस्टेंट सपोर्टिंग ईयरबड्स उन्हें सिम्पल वॉयस कमांड का उपयोग करके अपने फोन को नियंत्रित करने की सुविधा देते हैं। वॉयस असिस्टेंट को सक्रिय करने के लिए बस एक डबल टैप करना होगा। 

ईयरबड्स में एक गेमिंग मोड भी है जिसे ट्रिपल टैप पर सक्रिय किया जा सकता है। iRocker Gods 500mAh + 35mAh * 2 बैटरी से लैस है जो 24 घंटे तक का प्लेटाइम देता है, केस 2 घंटे में 5x की स्पीड पर फुल चार्ज हो सकता है जबकि सिर्फ एक घंटे में इयरबड की बैटरी फूल चार्ज हो जाती है। एक सिंगल चार्ज में ईयरबड्स 4 घंटे तक का म्यूजिक प्लेटाइम और 4 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकते हैं।

READ: Infinix HOT 10 की ब्रिक्री 16 अक्टूबर से Flipkart पर, 5 कैमरे वाले दमदार स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार से कम

READ: Flipkart Big Billion Days Sale 2020: Infinix ने 4 स्मार्टफोन पर किया भारी डिस्काउंट का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा