1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Sony ने लॉन्च किया Xperia 5 स्मार्टफोन, भारत में पेश किया एक नया ओवर-ईयर हेडफोन

Sony ने लॉन्च किया Xperia 5 स्मार्टफोन, भारत में पेश किया एक नया ओवर-ईयर हेडफोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 19, 2020 11:18 am IST,  Updated : Sep 19, 2020 11:18 am IST

फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। सोनी का दावा है कि फास्ट चार्जिग ऑप्शन के साथ इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Sony Xperia 5 launches with 120Hz OLED display- India TV Hindi
Sony Xperia 5 launches with 120Hz OLED display Image Source : SONY XPERIA

नई दिल्‍ली। सोनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर कैमरा और क्‍वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिप के साथ अपना अत्याधुनिक स्मार्टफोन एक्सपीरिया 5 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोख अमेरिका में अनलॉक्ड ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस का प्री-आर्डर 950 डॉलर में 29 सितंबर से किया जा सकता है। इसे 4 दिसंबर तक शिप किया जाएगा। यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसे लेकर सोनी ने अभी कुछ नहीं कहा है।

तमाम खूबियों से लैस यह फोन तीन कैमरों वाला है। इसमें 12एमपी प्राइमरी सेंसर के अलावा इतने ही एमपी के दो और कैमरे हैं। फ्रंट में 8एमपी का स्नैपर है, जिसे अपर बेजेल में फिट किया गया है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। सोनी का दावा है कि फास्ट चार्जिग ऑप्‍शन के साथ इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च किया नया ओवर-इअर हेडफोन

 सोनी ने शुक्रवार को भारत में अपना पहला ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च किया। इसकी कीमत 29,990 रुपए है। कंपनी के मुताबिक डब्ल्यूएफ-1000एक्सएम3 हेडफोन एक साथ दो ब्‍लूटूथ डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें दिया गया फीचर इसे एक साथ दो ब्‍लूटूथ डिवाइसेज के साथ स्विच करने की आजादी देता है। यह हेडफोन आसानी से डिटेक्ट कर सकता है कि कौन से डिवाइस पर कॉल आ रही है और फिर यह उसी के अनुरूप खुद को ढाल लेता है।

इसमें दो माइक्रोफोन हैं। दोनों हर एक ईयरकप के लिए हैं और इसका मकसद नॉइज कैंसीलेशन है। यह हेडफोन एलेक्सा, गूगल एसिस्टेंट और सीरी को भी सपोर्ट करता है। इस हेडफोन में 30 घंटे तक संगीत सुनने की क्षमता प्रदान करने वाली बैटरी है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह पूरे दिन वायरलेस एक्सपीरिएंस दे सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा