1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जल्‍द ही आप Facebook से कर सकेंगे फूड ऑर्डर, शुरू होने जा रहा है ‘ऑर्डर फूड’ फीचर

जल्‍द ही आप Facebook से कर सकेंगे फूड ऑर्डर, शुरू होने जा रहा है ‘ऑर्डर फूड’ फीचर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 20, 2017 12:29 pm IST,  Updated : May 20, 2017 12:30 pm IST

Facebook अमेरिका में अपने चुनिंदा यूजर्स के लिए ‘ऑर्डर फूड’ का एक नया ऑप्‍शन शुरू करने जा रही है। जिसके जरिये यूजर्स इसके एप से सीधे फूड ऑर्डर कर सकेंगे।

New Option: जल्‍द ही आप Facebook से कर सकेंगे फूड ऑर्डर, शुरू होने जा रहा है ‘ऑर्डर फूड’ फीचर- India TV Hindi
New Option: जल्‍द ही आप Facebook से कर सकेंगे फूड ऑर्डर, शुरू होने जा रहा है ‘ऑर्डर फूड’ फीचर

सैन फ्रांसिस्‍को। सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook जल्‍द ही अमेरिका में अपने कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ‘ऑर्डर फूड’ का एक नया ऑप्‍शन शुरू करने जा रही है। जिसके जरिये यूजर्स इसके एप से सीधे फूड ऑर्डर कर सकेंगे। इस नए फीचर के बाद यूजर्स को रेस्‍टॉरेंट की विशेष एप या वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फेसबुक ने यह स्‍पष्‍ट किया है कि ‘ऑर्डर फूड’ ऑप्‍शन अक्‍टूबर में स्‍लाइस और डिलेवरी डॉट कॉम के साथ किए गए समझौते का ही परिणाम है और रेस्‍टॉरेंट फेसबुक पेजेस के जरिये फूड ऑर्डर किया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा