1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. नोकिया के इन चार फोन के लिए जारी होगा फेस अनलॉक फीचर वाला अपडेट

नोकिया के इन चार फोन के लिए जारी होगा फेस अनलॉक फीचर वाला अपडेट

 Published : Jun 27, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 03:05 pm IST

एचएमडी ग्‍लोबल के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी नोकिया के स्‍मार्टफोन यूज़ करने वालों के लिए खास खबर है। कंपनी अपने चार स्‍मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी करने जा रही है। जिसमें यूजर्स को फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा।

nokia- India TV Hindi
nokia

नई दिल्‍ली। एचएमडी ग्‍लोबल के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी नोकिया के स्‍मार्टफोन यूज़ करने वालों के लिए खास खबर है। कंपनी अपने चार स्‍मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी करने जा रही है। जिसमें यूजर्स को फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। नोकिया पहली कंपनी है जो कि अपडेट के माध्‍यम से फेस अनलॉक फीचर उपलब्‍ध करा रही है। नोकिया जिन फोन को अपडेट प्रदान करने जा रही है उसमें नोकिया 8, नोकिया 8 सिरोक्को, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 शामिल हैं। नोकिया ने इस अपडेट से जुड़ी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। कंपनी से एक यूजर ने नोकिया के स्‍मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर के बारे में पूछा था।

नोकिया मोबाइल द्वारा ट्वीट के जवाब में जानकारी दी गई है कि नोकिया 8 सहित नोकिया 8 सिरोक्को, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 के लिए फेस अनलॉक फीचर ओवर द एयर यानी OTA माध्यम से आने वाले कुछ महीनों के समय में जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि नोकिया 8, नोकिया 8 सिरोक्को, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 यूजर्स को कुछ समय में इस नए फीचर की सुविधा अपने स्मार्टफोन में मिल जाएगी। हालांकि कंपनी द्वारा इसके एकदम सही समय की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि फेस अनलॉक के माध्यम से दरअसल अपने चेहरे से ही यूजर फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही एक खबर के अनुसार नोकिया X6 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा क्योंकि इस डिवाइस का सपोर्ट पेज नोकिया इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। इससे एक दिन पहले ही ये  स्मार्टफोन कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर देखा गया था जो इशारा करता है कि जल्द ही इसका ग्लोबल लॉन्च भी होगा। हालांकि इस वेबसाइट पर लिस्टिंग को तुरंत हटा दिया गया। वहीं, HMD ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल लॉन्च के बारे में पुष्टि नहीं की है। लेकिन अब ये कंफर्म हो चुका है कि यह स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा