1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Happy Valentine’s Day: स्मार्टफोन पर मिल रहा 6000 रुपए तक का कैशबैक, ये कंपनियां दे रही हैं ऑफर्स

Happy Valentine’s Day: स्मार्टफोन पर मिल रहा 6000 रुपए तक का कैशबैक, ये कंपनियां दे रही हैं ऑफर्स

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 13, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 03:11 pm IST

ऑफर के तहत कंपनियां स्मार्टफोन पर कैशबैक से लेकर कई आकर्षक गिफ्ट दे रही हैं। एप्पल अपने आईफोन 5S पर 6,000 रुपए तक कैशबैंक ऑफर कर रही है।

Valentine’s Day Offers: स्मार्टफोन पर मिल रहा 6000 रुपए तक का कैशबैक, ये कंपनियां लेकर आईं स्कीम- India TV Hindi
Valentine’s Day Offers: स्मार्टफोन पर मिल रहा 6000 रुपए तक का कैशबैक, ये कंपनियां लेकर आईं स्कीम

नई दिल्ली। वेलेंटाइन डे के मौके पर आप किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग साइट और एप्पल, मोटोरोला जैसी कंपनियां कई स्कीम लेकर आईं हैं। ऑफर के तहत कंपनियां स्मार्टफोन पर कैशबैक से लेकर कई आकर्षक गिफ्ट दे रही हैं। एप्पल अपने आईफोन 5S पर 6,000 रुपए तक कैशबैंक ऑफर कर रही है। इसके के लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है।

आईफोन पर ऐसे पाएं डिस्काउंट

  • एप्पल आईफोन 5एस खरीदने पर 6,000 रुपए तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है।
  • ग्राहकों को खरीदारी के 90 दिनों के अंदर अपने अकाउंट में कैशबैक मिल जाएगा।
  • बता दें कि यह ऑफर 14 फरवरी तक ही वैध है।
  • इसके बाद आईफोन 5एस खरीदने पर यह कैशबैक नहीं मिलेगा।
  • कंपनी, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ आईफोन 5एस खरीदने पर कैशबैक ऑफर दे रही है।
  • एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 6,000 रुपए कैशबैक मिलेगा, वहीं दूसरे बैंक पर सिर्फ 2,000 रुपए तक का कैशबैक उपलब्ध है।

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से सस्‍ते बेहतरीन स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

पीवीआर की मुफ्त टिकट देगी मोटोरोला

  • मोटोरोला ने भी अपने प्रोडक्ट के लिए वैलेंटाइन डे ऑफर का ऐलान किया है।
  • कंपनी 14 फरवरी से पहले अमेजन, फ्लिपकार्ट या रिटेल स्टोर से खरीदारी पर ऑफर मिल रहा है।
  • मोटो जेड, मोटो जेड प्ले, मोटो मॉड्स, मोटो एम, मोटो जी4 प्ले, मोटो ई3 पावर और मोटो एक्स फोर्स खरीदने पर दो पीवीआर टिकट मुफ्त दे रही है।
  • मुफ्त टिकट पाने के लिए ग्राहकों को कंपनी के ट्विटर हैंडल पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए इनवॉयस भेजना होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा