1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 4000 mAh की दमदार बैटरी के साथ सिर्फ 8,590 रुपए में वीडियोकॉन ने लॉन्‍च किया अल्‍ट्रा 30 4G VoLTE स्‍मार्टफोन

4000 mAh की दमदार बैटरी के साथ सिर्फ 8,590 रुपए में वीडियोकॉन ने लॉन्‍च किया अल्‍ट्रा 30 4G VoLTE स्‍मार्टफोन

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 17, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 03:54 pm IST

वीडियोकॉन ने 4000 mAh की बैटरी वाला 4G VoLTE स्मार्टफोन अल्‍ट्रा 30 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,590 रुपए है। इसमें सुरक्षा के लिए पैनिक बटन भी है

4000 mAh की दमदार बैटरी के साथ सिर्फ 8,590 रुपए में वीडियोकॉन ने लॉन्‍च किया अल्‍ट्रा 30 4G VoLTE स्‍मार्टफोन- India TV Hindi
4000 mAh की दमदार बैटरी के साथ सिर्फ 8,590 रुपए में वीडियोकॉन ने लॉन्‍च किया अल्‍ट्रा 30 4G VoLTE स्‍मार्टफोन

नई दिल्‍ली। वीडियोकॉन ने 4000 mAh की बैटरी वाला 4G VoLTE स्मार्टफोन अल्‍ट्रा 30 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,590 रुपए है। इस स्‍मार्टफोन में सुरक्षा के लिए पैनिक बटन भी है। पैनिक बटन फीचर को भारत सरकार द्वारा प्रत्येक मोबाइल के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : ये हैं 2016 के सबसे बड़े फ्लॉप हाई एंड स्मार्टफोन, किसी की कीमत 76 हजार तो किसी की 50 हजार रुपए

Snapdeal पर बिकेगा वीडियोकॉन अल्‍ट्रा 30

  • वीडियोकॉन अल्‍ट्रा 30 एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Snapdeal पर उपलब्ध होगा।
  • इसमें 5-इंच का HD IPS डिसप्ले दिया गया है।
  • इसका​ डिसप्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास और ड्रैगनट्रेल एक्स प्रोटेक्शन से लैस है।

पावर बटन दबा कर इमरजेंसी कॉन्‍टैक्‍ट को भेज सकते हैं मैसेज

  • वीडियोकॉन अल्‍ट्रा 30 स्मार्टफोन के पैनिक बटन का उपयोग किसी आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है।
  • यह पैनिक बटन एसओएस-बी सेफ एप के साथ मौजूद है।
  • किसी भी समस्या की स्थिति में केवल पावर बटन को दबाकर इमरजेंसी कॉन्टेक्ट पर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • इसके लिए उपभोक्ताओं को पहले से इमरजेंसी कॉन्टेक्ट सेव करने होंगे।

तस्‍वीरों में देखिए दमदार बैटरी वाले ऐसे पांच स्‍मार्टफोन्‍स, जिनकी कीमत है 9,000 रुपए से कम

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

वीडियोकॉन अल्‍ट्रा 30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

  • एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित यह स्मार्टफोन 1.3GHz क्वाडकोर (64-बिट) प्रोसेसर पर कार्य करता है।
  • वीडियोकॉन अल्‍ट्रा 30 में 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी दी गई है।
  • इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद है।
  • जहां 64GB तक का एसडी का उपयोग कर सकते हैं।
  • इस स्‍मार्टफोन में डुअल व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ये हैं 9000 रुपए से कम कीमत के पांच ऐसे 4G VoLTE स्‍मार्टफोन जिनकी बैटरी भी है दमदार

कैमरा और बैटरी

  • वीडियोकॉन अल्‍ट्रा 30 में फोटोग्राफी के लिए 13MP ​का प्राइमरी कैमरा है।
  • जिसमें PDAF और डुअल LED फ्लैश जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 4G VoLTE के अलावा ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी दिए गए हैं।
  • पावर बैकअप के लिए 4000 mAh की बैटरी उपलब्ध है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा