1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. VIVO NEX 3 5G नई अनुकूल कैमरा यूआई के साथ 16 सितंबर को होगा लॉन्च

VIVO NEX 3 5G नई अनुकूल कैमरा यूआई के साथ 16 सितंबर को होगा लॉन्च

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 09:33 pm IST

स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी वीवो पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि वह अपना नया 5जी स्मार्टफोन 'एनईएक्स 3 5जी' सितंबर 16 को लॉन्च करेगी।

Vivo Nex 3 5G launch set for September 16- India TV Hindi
Vivo Nex 3 5G launch set for September 16

बीजिंग | स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी वीवो पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि वह अपना नया 5जी स्मार्टफोन 'एनईएक्स 3 5जी' सितंबर 16 को लॉन्च करेगी। अब कंपनी के जनरल प्रोडक्ट मैनेजर ली जियांग ने इस बात का खुलासा किया है कि यह डिवाइस नई अनुकूल कैमरा यूआई के साथ आएगा। ली ने अपने विबो अकाउंट पर इसके फीचर को पोस्ट किया और कैमरा यूआई से लिए कुछ स्क्रीनशॉट्स को साझा किया। जीएसएम ऐरिना ने शनिवार को बताया कि पोस्ट में कहा गया है कि "एनईएक्स3 आपके लिए लाता है नए डिजाइन का कस्टम कैमरा फंक्शन।"

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अनुमान है कि डिवाइस में 64 एमपी का प्राइमरी कैमरा सेंसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। यह लॉन्च होने के लिए तैयार रेडमी नोट 8 प्रो के समान वाला सेंसर होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस 44 वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट के साथ आएगा। खबरों के अनुसार, कंपनी इस बात की पुष्टि पहले ही कर चुकी है कि एनईएक्स 3 में वॉटर डिस्प्ले और 3.5एमएम का हेडफोन जैक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा