Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. WhatsApp ने भारत में लाइव किया व्हाट्सअप शॉपिंग बटन, यूजर्स कर सकेंगे खरीदारी

WhatsApp ने भारत में लाइव किया व्हाट्सअप शॉपिंग बटन, यूजर्स कर सकेंगे खरीदारी

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Nov 10, 2020 01:16 pm IST, Updated : Nov 10, 2020 01:16 pm IST

व्हाट्सअप बिजनेस पर शामिल किए गए इस फीचर की मदद से लोग कैटलॉग देखकर उत्पादों को खरीद सकेंगे।

मोबाइल पर व्‍हाट्सपए एप को देखता एक यूजर्स- India TV Paisa
Photo:FILE PHOTO

मोबाइल पर व्‍हाट्सपए एप को देखता एक यूजर्स। (चित्र प्रतीकात्‍मक)

नई दिल्ली। फेसबुक ने मंगलवार को व्हाट्सअप बिजनेस पर भारत सहित वैश्विक तौर पर एक नए शॉपिंग बटन को जारी कर दिया है, जिससे उपभोक्ता उपलब्ध उत्पादों पर नजर डाल सकेंगे और सिर्फ चैट के माध्यम से सीधे तौर पर इसकी खरीददारी कर सकेंगे। व्हाट्सअप बिजनेस पर शामिल किए गए इस फीचर की मदद से लोग कैटलॉग देखकर उत्पादों को खरीद सकेंगे।

पहले ग्राहकों को सबसे पहले बिजनेस प्रोफाइल में जाकर क्लिक करना पड़ता था फिर जाकर देखना पड़ता था कि उस व्यवसाय का अपना खुद का कोई कैटलॉग है या नहीं।

व्‍हाट्सएप ने अपने एक बयान में कहा कि अब स्टोरफ्रंट आइकॉन के रूप में दिखने वाले शॉपिंग बटन पर नजर पड़ने के साथ ही उन्हें पता लग जाएगा कि बिजनेस का अपना एक कैटलॉग है, जिससे वे उत्पादों को ब्राउज कर पाएंगे और सिर्फ एक बटन दबाकर ही किसी चीज को लेकर अपनी बात आगे बढ़ा पाएंगे।

व्यवसायों को भी इससे लाभ पहुंचने वाला है क्योंकि उनके उत्पादों पर लोगों की निगाहें पड़ेंगी, जिससे बिक्री में इजाफा होगा। हर रोज 17.5 करोड़ से अधिक लोग व्हाट़्सअप बिजनेस पर मैसेज करते हैं और 4 करोड़ से अधिक लोग हर महीने व्हाट्सअप बिजनेस कैटलॉग को चेक करते हैं, जिनमें से 3 करोड़ से अधिक भारत से हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement