1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Civi, जानिए कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Civi, जानिए कीमत और फीचर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 28, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 02:46 pm IST

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी सीवी फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया...- India TV Hindi
Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Civi, जानिए कीमत और फीचर्स  Image Source : XIAOMI

चीनी की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने घरेलू बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में AI से लैस 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi Civi की कीमत 2,599 चीनी युआन है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 29,600 रुपये होगी। यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2,899 युआन है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत लगभग 33,100 रुपये है। वहीं, फोन का एक 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 3,199 युआन यानि भारतीय मुद्रा में करीब 36,500 रुपये है। 

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी सीवी फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। शाओमी सीवी के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है, जो कि स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। शाओमी ने फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसको लेकर कहा गया है कि यह फोन को 36 मिनट में फुल चार्ज कर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा