1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने चीन में लॉन्‍च किए Redmi 4, 4A और 4 Prime स्‍मार्टफोन, संभावित कीमत 4900 रुपए से शुरू

Xiaomi ने चीन में लॉन्‍च किए Redmi 4, 4A और 4 Prime स्‍मार्टफोन, संभावित कीमत 4900 रुपए से शुरू

 Published : Nov 05, 2016 12:08 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 12:08 pm IST

चाइनीज टेक्‍नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्‍मार्टफोन सीरीज Redmi 4 को लॉन्‍च कर दिया है। फिलहाल इन्‍हें चीन में लॉन्‍च किया है।

Xiaomi ने चीन में लॉन्‍च किए Redmi 4, 4A और 4 Prime स्‍मार्टफोन, संभावित कीमत 4900 रुपए से शुरू- India TV Hindi
Xiaomi ने चीन में लॉन्‍च किए Redmi 4, 4A और 4 Prime स्‍मार्टफोन, संभावित कीमत 4900 रुपए से शुरू

नई दिल्‍ली। चाइनीज टेक्‍नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्‍मार्टफोन सीरीज Redmi 4 को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल अपने घरेलू बाजार यानि कि चीन में लॉन्‍च किया है।

बीजिंग में हुए लॉन्‍चिंग कार्यक्रम में Xiaomi ने Redmi 4 सीरीज के तीन फोन उतारे हैं। इसमें Redmi 4 के अलावा Redmi 4A और Redmi 4 प्राइम वेरिएंट (Redmi 4 प्रो एडिशन) भी पेश किया।

तस्‍वीारों में देखिए सैमसंग का डुअल स्‍क्रीन फोन

samsung dual screen phone

sam-2IndiaTV Paisa

3 (97)IndiaTV Paisa

sam-1IndiaTV Paisa

samsung-flip-phone-indiatvpIndiaTV Paisa

Xiaomi Redmi 4 की कीमत 699 युआन (करीब 6,900 रुपये) और Redmi 4 प्राइम की कीमत 899 (8,900 रुपये) है। इस सीरीज का सबसे सस्‍ता फोन Redmi 4A है, जिसकी कीमत 499 युआन यानि कि 4900 रुपए है।

ये हैं Redmi 4 और Redmi 4 प्राइम में समानताएं

  • इन दोनों Redmi फोन में 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है।
  • ये फोन रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर से हैं। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलेगा।
  • दोनों ही एमआईयूआई 8 पर चलते हैं जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है।
  • दोनों फोन में मुख्‍य फर्क डिस्प्ले, मेमोरी, प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज में है।

यह भी पढ़ें : कैमरा बनाने वाली कंपनी Kodak ने लॉन्‍च किया 21 मेगापिक्‍सल वाला स्‍मार्टफोन Ektra, जानिए खासियतें

Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन

  • Redmi 4 में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल है।
  • इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है।
  • रैम 2 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।
  • स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
  • डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Redmi 4 प्राइम के स्‍पेसिफिकेशंस

  • Redmi 4 प्राइम में 1080×1920 पिक्सल रिजोल्‍यूशन वाला 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है।
  • इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है।
  • इसकी रैम 3 जीबी की है, इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।
  • इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा