1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने भारतीय बाजार में बढ़ाए अपने प्रोडक्‍ट्स, लॉन्च किए मिनी स्पीकर, पावर बैंक और WiFi रिपीटर

Xiaomi ने भारतीय बाजार में बढ़ाए अपने प्रोडक्‍ट्स, लॉन्च किए मिनी स्पीकर, पावर बैंक और WiFi रिपीटर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 21, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 01:33 pm IST

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Mi WiFi Repeater 2, Mi Bluetooth स्पीकर, 10,000 mAh का Mi Power Bank 2 और 20,000mAh का Mi Power Bank 2 लॉन्च किया है।

Xiaomi ने भारतीय बाजार में बढ़ाए अपने प्रोडक्‍ट्स, लॉन्च किए मिनी स्पीकर, पावर बैंक और WiFi रिपीटर- India TV Hindi
Xiaomi ने भारतीय बाजार में बढ़ाए अपने प्रोडक्‍ट्स, लॉन्च किए मिनी स्पीकर, पावर बैंक और WiFi रिपीटर

नई दिल्‍ली। Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्‍ट रेंज में धीरे-धीरे बढ़ोतरी कर रही है। अब जबकि कंपनी ने Mi Home भी भारत में शुरू कर दिया है तो ऐसे में ज्यादा प्रोडक्ट रेंज रखना कंपनी की जरूरत भी बन गई है। इसी को देखते हुए Xiaomi ने Mi WiFi Repeater 2, Mi Bluetooth स्पीकर, 10,000 mAh का Mi Power Bank 2 और 20,000mAh का Mi Power Bank 2 लॉन्च किया है।

Mi Bluetooth Speaker Mini

Xiaomi के मुताबिक इस स्पीकर का साइज छोटा है, लेकिन इसकी साउंड दमदार है। मेटल हाउसिंग वाले इस ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ 4.0 वर्जन दिया गया है। इस स्पीकर में बिल्ट इन माइक्रोफोन भी है यानी स्मार्टफोन से कनेक्ट करके इससे कॉलिंग भी की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक इसके माइक्रोफोन में हाई क्वालिटी कॉलिंग के लिए नॉयज रिडक्शन टेक्नॉलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 4 घंटे का बैकअप देती है और इसका वजन 58 ग्राम है। यह मिनी स्पीकर ग्रे और गोल्ड कलर वैरिएंट में 21 जून से उपलब्ध होगा। इसकी भी बिक्री Mi Home और mi.com से ही की जाएगी। इसकी कीमत 1,299 रुपए है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi के Redmi Note 4, Redmi 4 और Redmi 4A खत्‍म होगा इंतजार, शुरू हुई प्री ऑर्डर बुकिंग

Mi WiFi Repeater 2

स्‍ट्रांग सिग्‍नल के लिए Xiaomi ने छोटे साइज का रिपीटर लॉन्च किया है जो 16 डिवाइस को फास्ट और स्टेबल कनेक्शन दे सकता है। इसमें हाई परफॉर्मेंस पीसीबी एंटेना लगा है जो डाउनलोड स्पीड को तेज कर देता है। Xiaomi के अनुसार, यह स्पेस कम लेता है. इस Mi WiFi Repeater में यूएसबी कनेक्टर दिया गया है जिसके जरिए इसे पावर बैंक, पावर सॉकेट या लैपटॉप में भी लगाकर ऑन किया जा सकता है। यह वाईफाई रिपीटर लगभग सभी प्रचलित राउटर्स के साथ काम करेंगे और यह सिर्फ Mi.com और Mi Home पर ही उपलब्‍ध होंगे। इसकी कीमत 999 रुपए है।

यह भी पढ़ें : Paytm ने RBI के पास किया आवेदन, शुरू करना चाहती है मनी मार्केट म्‍यूचुअल फंड कारोबार

Power Bank 2, 10,000mAh

Xiaomi ने भारतीय बाजार में पावर बैंक के नवीनतम वर्जन लॉन्‍च किए हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें नाइन लेयर सर्किट चिप प्रोटेक्शन के साथ टेंप्रेचचर प्रोटेक्शन जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. यह पावर बैंक भी Mi Home और mi.com से खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 11,99 रुपए है और इसकी बिक्री 20 जून से शुरू होगी। हालांकि, यह 7 जूलाई से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा। इसके अलावा एक 20,000mAh का Power Bank 2 भी लॉन्च किया गया है जिसके फीचर्स भी 10,000mAh जैसे ही हैं, लेकिन यह ज्यादा पावरफुल है। इसकी कीमत 2,199 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा