1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किया Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्‍मार्टफोन, जानिए कीमत और तमाम फीचर्स

Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किया Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्‍मार्टफोन, जानिए कीमत और तमाम फीचर्स

 Reported By: Manish Mishra
 Published : Feb 14, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 01:17 pm IST

Xiaomi ने Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के दो-दो वैरिएंट पेश किए हैं। Redmi Note 5 Pro भारत में लॉन्‍च होने वाला Xiaomi का पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Redmi Note 5- India TV Hindi
Xiaomi Launches Redmi Note 5 in India

नई दिल्‍ली। वैलेंटाइन डे के दिन Xiaomi ने भारत में अपने दो स्‍मार्टफोन – Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro लॉन्‍च कर दिया है। 2017 में अपने बजट फोन Redmi Note 4 के दम पर भारत में नंबर वन पोजीशन हासिल करने वाली कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के दो-दो वैरिएंट पेश किए हैं। Redmi Note 5 के 3GB/32GB वाले वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4GB/64GB वाले वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। वहीं, Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6GB/64GB वाले वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। आपको बताते चलें कि Redmi Note 5 Pro भारत में लॉन्‍च होने वाला Xiaomi का पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Redmi Note 5 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Redmi Note 5
Redmi Note 5

Xiaomi ने अपने Redmi Note 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी 18:9 आस्‍पेक्‍ट रेशियो वाला डिसप्‍ले दिया है। इसमें स्‍नैमड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। एड्रीनो 506 ग्राफिक्‍स से लैस Redmi Note 5 में एलईडी फ्लैश से लैस 12MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 4000 mAh की है।

Redmi Note 5 Pro के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Redmi Note 5 Pro
Redmi Note 5 Pro

Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro में क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्‍तेमाल किया है। इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्‍फी के लिए इसमें 20MP का सेंसर फ्लैश के साथ दिया गया है। Redmi Note 5 Pro में भी 5.99 इंच का फुल एचडी 18:9 आस्‍पेक्‍ट रेशियो वाला डिसप्‍ले दिया गया है।

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro- दोनों स्‍मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्‍टम के तौर पर एंड्रॉयड नूगा दिया गया है जिसके ऊपर MIUI 9 की स्किन दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा