1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Get Set Mi: आज लगेगी श्‍याओमी रेडमी नोट 3 की पहली फ्लैश सेल, 3.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

Get Set Mi: आज लगेगी श्‍याओमी रेडमी नोट 3 की पहली फ्लैश सेल, 3.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

 Published : Mar 08, 2016 07:46 pm IST,  Updated : Mar 09, 2016 10:51 am IST

चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी श्‍याओमी के नए स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 की भारत में पहली फ्लैश बुधवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होने जा रही है।

Get Set Mi: आज लगेगी श्‍याओमी रेडमी नोट 3 की पहली फ्लैश सेल, 3.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन- India TV Hindi
Get Set Mi: आज लगेगी श्‍याओमी रेडमी नोट 3 की पहली फ्लैश सेल, 3.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्‍ट्रेशन

नई दिल्‍ली। चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी श्‍याओमी के नए स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 की भारत में पहली फ्लैश सेल बुधवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होने जा रही है। इस फोन के लिए अभी तक 3.5 लाख लोगों ने रजिस्‍ट्रेशन करवा लिया है। कंपनी ने 3 मार्च को नई दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में रेडमी नोट 3 गुरुवार को भारत में लॉन्च किया था। यह दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। एक 16 जीबी का और दूसरा 32 जीबी का। 16 जीबी वाले वैरिएंट में 2 जीबी रैम है वहीं दूसरी ओर 32 जीबी वाले वैरिएंट में 3 जीबी रैम है।

यह भी पढ़ें- Affordable 4G: कम कीमत में हाईएंड तकनीक का मजा, ये हैं 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन

रेडमी नोट 3 की देखें और तस्वीरें

Redmi Note 3

indiatvpaisaredmi (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (4)IndiaTV Paisa

कीमत 9,999 से शुरू

फुल मैटल बॉडी वाले रेड मी नोट थ्री के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले फोन की कीमत 9,999 रुपए रखी है। वहीं 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले फोन की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 16 मेगा पिक्‍सल कैमरा है। भारत से पहले इसे चीन में जनवरी में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्‍च हुए ली ईको के सुपरफोन से होगा।

ये हैं रेडमी नोट 3 के स्‍पेसिफिकेशंस

इस फोन में 4000 एमएएच पावर की बैटरी है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है यानि कि 50 फीसदी बैटरी 1 घंटे में चार्ज हो जाती है। रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। फोन का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920×1280 पिक्सल है। यह एंड्रॉयड बेस्ड ओपरेटिंग सिस्टम MIUI 7 पर काम करता है, जिसे एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बनाया गया है। इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर लगे हुए हैं, जिससे मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है। श्याओमी के इस फोन में मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा