1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. बिग बाजार में 4000 रुपए से भी कम में मिल रहा है रेडमी 5ए स्‍मार्टफोन, ऐसे उठाएं फायदा

बिग बाजार में 4000 रुपए से भी कम में मिल रहा है रेडमी 5ए स्‍मार्टफोन, ऐसे उठाएं फायदा

 Published : Jan 23, 2018 08:35 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 08:35 pm IST

आप भी रिपब्लिक डे के मौके पर शाओमी का नया स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Big Bazaar- India TV Hindi
Big Bazaar

नई दिल्‍ली। आप भी रिपब्लिक डे के मौके पर शाओमी का नया स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। शाओमी का रेडमी 5ए स्‍मार्टफोन अब बिग बाजार पर भी उपलब्‍ध हो गया है। इस फोन को पिछले साल नवंबर में भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया था। लॉन्‍च के वक्‍त पहले 50 लाख ग्राहकों को यह फोन 1000 रुपए के डिस्‍काउंट के साथ 4999 रुपए में उपलब्‍ध कराया गया था। लेकिन बिगबाजार में यह फोन 5499 रुपए में पेश किया गया है।

लेकिन लॉन्‍चिंग ऑफर के तहत बिग बाजार इस फोन पर शानदार डिस्‍काउंट दे रहा है। ऑफर के तहत फोन की खरीदारी पर बिग बाजार फ्यूचर पे वॉलेट पर 1,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। इस प्रकार आप फोन को 4,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कैशबैक यूज़र के फ्यूचर पे वॉलेट में फरवरी से जून के बीच क्रेडिट किया जाएगा। वहीं यदि आपके पास एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आपका फायदा और भी बढ़ सकता है। क्‍योंकि इस कार्ड पर 10 फीसदी (अधिकतम 500 रुपए) की अतिरिक्‍त छूट मिल रही है। यानि कि आप 500 रुपए की और छूट प्राप्‍त कर सकते हैं। इस प्रकार आपको यह फोन 4999 रुपए में पड़ेगा। आपको बता दें कि यह ऑफर 22 से 28 जनवरी तक है।

शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720x1280 पिक्सल का है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा