1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सिर्फ 999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं Xiaomi Redmi Note 4, साथ मिल रहा है बायबैक ऑफर

सिर्फ 999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं Xiaomi Redmi Note 4, साथ मिल रहा है बायबैक ऑफर

 Published : Aug 02, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 12:55 pm IST

रेडमी नोट 4 के भारत में लॉन्‍च हुए छह महीने पूरे होने पर फ्लिपकार्ट "बिग रेडमी नोट 4" सेल का आयोजन किया है। एक्‍सचेंज ऑफर के तहत यह 999 रुपए में मिल रहा है।

सिर्फ 999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं Xiaomi Redmi Note 4, साथ मिल रहा है बायबैक ऑफर- India TV Hindi
सिर्फ 999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं Xiaomi Redmi Note 4, साथ मिल रहा है बायबैक ऑफर

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता Xiaomi का भारत में सबसे ज्‍यादा बिकने वाला फोन रेडमी नोट 4 अभी तक नहीं खरीद पाए हैं तो अच्‍छा मौका है। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। रेडमी नोट 4 के भारत में लॉन्‍च हुए छह महीने पूरे होने के मौके पर “बिगर रेडमी नोट 4” सेल का आयोजन किया है। सेल में एक्‍सचेंज ऑफर के तहत यह फोन 999 रुपए में मिल रहा है। आज से शुरू हुई फ्लिपकार्ट की इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई, बायबैक गारंटी जैसे कई ऑफर के साथ यह फोन खरीदने को मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के अलावा यह फोन आज 12 बजे से Xiaomi की वेबसाइट पर भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध है।

 Xiaomi रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन पहली बार एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 12,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। इस प्रकार आप यह फोन सिर्फ 999 रुपये तक में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने पर भी ऑफर मिलेगा।

फ्लिपकार्ट से यह फोन खरीदने का एक और भी फायदा है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी बायबैक गारंटी भी दे रही है। इसके लिए 249 रुपए चुकाने होंगे। बायबैक ऑफर की बात करें तो 9,999 रुपये वाले 2 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 4,000 रुपए है। वहीं 3 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 4,500 रुपए और 4 जीबी रैम एवं 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 5,200 रुपए है। यही नहीं, अगर आप रेडमी नोट 4 खरीदते हैं तो आपको मी2 एयर प्यूरिफायर पर 500 रुपए की छूट मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा