1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लॉन्‍च हुआ Xiaomi Mi Note 2, जानिए कितनी है कीमत और क्या है बड़े फीचर्स

लॉन्‍च हुआ Xiaomi Mi Note 2, जानिए कितनी है कीमत और क्या है बड़े फीचर्स

 Published : Oct 24, 2016 01:58 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 02:27 pm IST

मंगलवार को चीनी कंपनी Xiaomi अपना नया मोबाइल Xiaomi Mi Note 2 लॉन्‍च क दिया है। इसमें 5.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले फोर्स टच टेक्नोलॉजी है।

लॉन्‍च हुआ Xiaomi Mi Note 2, जानिए कितनी है कीमत और क्या हैं बड़े फीचर्स- India TV Hindi
लॉन्‍च हुआ Xiaomi Mi Note 2, जानिए कितनी है कीमत और क्या हैं बड़े फीचर्स

नई दिल्‍ली। मंगलवार को चीनी कंपनी Xiaomi अपना नया मोबाइल हैंडसेट Xiaomi Mi Note 2 लॉन्‍च  कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट और बैक पैनल पर दिए गए 3डी कर्व्ड ग्लास हैं। इस कारण से Xiaomi  मी नोट 2 को डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, बहुत हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज जैसा। कंपनी ने इसे टू-साइड कर्व्ड डिस्प्ले का नाम दिया है।

यह भी पढ़ें : कैमरा बनाने वाली कंपनी Kodak ने लॉन्‍च किया 21 मेगापिक्‍सल वाला स्‍मार्टफोन Ektra, जानिए खासियतें

Xiaomi Mi Note 2 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

  • Xiaomi नोट 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं।
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 2,799 चीनी युआन है।
  • 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,299 चीनी युआन में मिलेगा।
  • कंपनी ने एक ग्लोबल एडिशन भी पेश किया है।
  • 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन होगी।
  • ग्लोबल एडिशन वेरिएंट करीब 37 एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है।
  • यह स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी बिल्ड एल्यूमीनियम की है।
  • इस फोन में 5.7 इंच का ओलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है।
  • मी नोट 2 में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 परफॉर्मेंस एडिशन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 4070 एमएएच की बैटरी और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
  • फोन में 22.56 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स318 एक्समोर आरएस सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और ईआईएस से लैस है।
  • सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए मौजूद है आईएमएक्स268 एक्समॉर आरएस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
  • इस कैमरे में ग्रुप सेल्फी फ़ीचर और ऑटो ब्यूटिफाई फ़ीचर मौजूद है।

तस्‍वीरों में देखिए हाल ही में लॉन्‍च हुआ कोडेक का यह शानदार कैमरा फोन

Kodak Ektra

kodak-3IndiaTV Paisa

kodak-6IndiaTV Paisa

kodak-2IndiaTV Paisa

kodak-5IndiaTV Paisa

kodak-1IndiaTV Paisa

kodak-4IndiaTV Paisa

kodak-7IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : Xolo ने भारतीय बाजार में उतारा Volte तकनीक पर आधारित ऐरा 2, कीमत 4,499 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा