1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस जियो की स्पीड से हो रही है दिक्कत तो आपके लिए है यह खबर

रिलायंस जियो की स्पीड से हो रही है दिक्कत तो आपके लिए है यह खबर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 28, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 02:31 pm IST

सुस्त स्पीड की वजह से कई बार मोबाइल के जरिए इंटरनेट चलाने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन एक तकनीक ऐसी है जिसके जरिए जियो की स्पीड में बढ़ोतरी की जा सकती है

रिलायंस जियो की स्पीड से हो रही है दिक्कत तो आपके लिए है यह खबर- India TV Hindi
रिलायंस जियो की स्पीड से हो रही है दिक्कत तो आपके लिए है यह खबर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मुफ्त कनेक्शन के साथ फ्री फोर जी डाटा और और फ्री वॉयस कॉलिंग के ऑफर देकर देश की करीब 10 फीसदी आबादी को तो अपने साथ जोड़ लिया है लेकिन कंपनी की फोर जी सेवा दूसरी फोर जी सेवाओं के मुकाबले कुछ सुस्त है। जियो ग्राहकों को सुस्त स्पीड की वजह से कई बार मोबाइल के जरिए इंटरनेट चलाने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन एक तकनीक ऐसी है जिसके जरिए जियो की स्पीड में बढ़ोतरी की जा सकती है।

जियो की स्पीड को बढ़ाने के लिए आपको फोन की सैटिंग में जाकर कुछ सेटिंग में बदलाव करना होगा। इसके बाद जियो की स्पीड में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह तकनीक फुलप्रूफ नहीं है लेकिन इसे आजमाने में किसी तरह का खर्च भी नहीं है।

यह है तकनीक

सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और वहां पर मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आपको स्क्रीन पर कई तरह के ऑप्शन दिखना शुरू हो जाएंगे। उन सभी ऑप्शन्स में से आपको एक्सेस प्वाइंट नेम चैक पर क्लिक करना है। ऐसा करने के बाद एपीएन (APN) का चुनाव करना है। अलग-अलग कंपनी के फोन होने की वजह से एपीएन तक पहुंचने में कोई दूसरा तरीका हो सकता है लेकिन चुनाव एपीएन का करना जरूरी है। इसके अलावा आपके फोन का प्रेफर्ड नेटवर्क एलटीई होना जरूरी है। कई बार फोन की स्पीड कैशे (Cache) की वजह से भी सुस्त हो जाती है इसलिए समय-समय पर अपने फोन से कैशे को क्लियर करते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा