1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियॉक्‍स ने बाजार में उतारा सस्‍ता फोन क्विक ऑरा 4G, iPhone वाले फेस रिकग्निशन फीचर्स से है लैस

जियॉक्‍स ने बाजार में उतारा सस्‍ता फोन क्विक ऑरा 4G, iPhone वाले फेस रिकग्निशन फीचर्स से है लैस

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 28, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Aug 28, 2017 05:26 pm IST

जियॉक्‍स मोबाइल्‍स ने नया स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। इसका नाम क्विक ऑरा 4G रखा गया है। इसकी कीमत 5199 रुपए रखी गई है।

जियॉक्‍स ने बाजार में उतारा सस्‍ता फोन क्विक ऑरा 4G, iPhone वाले फेस रिकग्निशन फीचर्स से है लैस- India TV Hindi
जियॉक्‍स ने बाजार में उतारा सस्‍ता फोन क्विक ऑरा 4G, iPhone वाले फेस रिकग्निशन फीचर्स से है लैस

नई दिल्‍ली। भारत में सस्‍ते स्‍मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए कंपनियां इस सेगमेंट में कब्‍जा जमाने के लिए नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रही है। इसी क्रम में जियॉक्‍स मोबाइल्‍स ने नया स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। इसका नाम क्विक ऑरा 4G रखा गया है। इसकी कीमत 5199 रुपए रखी गई है। कंपनी ने फोन की बिक्री के लिए ईकॉमर्स कंपनी स्‍नैपडील के साथ करार किया है। यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से यहीं पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

सस्‍ता होने के बावजूद इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो कि अब तक महंगे फोन में मिलते आए हैं। इसमें से एक है फेस रिकॉग्निशन टेक्‍नोलॉजी, इसकी मदद से आप अपना फोन अपने चेहरे की मदद से लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। वहीं इसमें एक मल्‍टी फंक्‍शनल रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जिसकी मदद से आप फोन लॉक या अनलॉक कर सकेंगे। इसके अलावा आप म्‍यूजिक प्‍लेयर कंट्रोल, फोटो क्लिक करने, फोन रिसीव करने या अलार्म के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो यहां पर भी आपको कीमत के मुकाबले बेहतर फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280 X 720 पिक्‍सल है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही मल्‍टी टास्किंग के लिए 1GB रैम दी गई है। डेटा स्‍टोरेज के लिए 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाने का भी विकल्‍प दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर के साथ ही फ्रंट कैमरे में भी फ्लैश की सुविधा दी गई है। इसके अलावा 3000mAh बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा