1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Zopo ने घटाईं स्‍मार्टफोन की कीमतें, Color X 5.5 के दाम 2000 रुपए घटे

Zopo ने घटाईं स्‍मार्टफोन की कीमतें, Color X 5.5 के दाम 2000 रुपए घटे

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 09, 2017 12:45 pm IST,  Updated : May 09, 2017 12:54 pm IST

स्‍मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। स्‍मार्टफोन कंपनी Zopo ने अपने दो स्‍मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपए तक की कटौती कर दी है।

Zopo ने घटाईं स्‍मार्टफोन की कीमतें, Color X 5.5 के दाम 2000 रुपए घटे- India TV Hindi
Zopo ने घटाईं स्‍मार्टफोन की कीमतें, Color X 5.5 के दाम 2000 रुपए घटे

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। स्‍मार्टफोन कंपनी Zopo ने अपने दो स्‍मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपए तक की कटौती कर दी है। प्राप्‍त सूचना के मुताबिक कंपनी ने अपने फ्लैश एक्‍स प्‍लस और कलर एक्‍स 5.5 की कीमतों में कटौती की है।

ये हैं जोपो फ्लैश एक्‍स प्‍लस की स्‍पेसिफिकेशंस

Zopo के फ्लैश एक्‍स प्‍लस स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच फुल का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। 1080×1920 पिक्सल स्‍क्रीन वाले फोन के साथ 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3 जीबी की डीडीआर3 रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और मूनलाइट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्‍च हुआ Coolpad Note 5 लाइट, 3GB रैम और 13MP कैमरे से लैस इस स्‍मार्टफोन की कीमत है 8199 रुपए Zopo-Color-M5

ये हैं कलर एक्‍स 5.5 के फीचर्स

Zopo कलर एक्स 5.5 में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280 x 720 पिक्सल का है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। Zopo के इस कलर एक्‍स 5.5 फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्‍प दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा