1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Apple Event 2022: आज रात एप्पल लॉन्च कर सकता है नया iPhone SE और आईपैड एयर,जानें कब कहां देखें Live स्ट्रीमिंग

Apple Event 2022: आज रात एप्पल लॉन्च कर सकता है नया iPhone SE और आईपैड एयर,जानें कब कहां देखें Live स्ट्रीमिंग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 08, 2022 07:45 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 07:45 pm IST

माना जा रहा है कि इस ईवेंट में कंपनी थर्ड जेनरेशन के iPhone SE 3 या iPhone SE 5G के साथ-साथ कई और डिवाइसेज लॉन्च कर सकती है।

Apple Event - India TV Hindi
Apple Event  Image Source : FILE

Highlights

  • आईफोन के शौकीनों के लिए आज की रात बेहद खास है
  • एप्पल आज रात एक खास ईवेंट आयोजित कर रहा है
  • Apple ने इस इवेंट का नाम Peek Performance रखा है

सैन फ्रांसिस्को: आईफोन के शौकीनों के लिए आज की रात बेहद खास है। एप्पल आज रात एक खास ईवेंट आयोजित कर रहा है। इसकी जानकारी Apple ने ऑफिशियल तौर पर सोशल मीडिया और अपनी ऑफिशियल साइट पर दी है। Apple ने इस इवेंट का नाम Peek Performance रखा है, एप्पल अपने इस इवेंट को भारतीय समय के अनुसार, 8 मार्च को रात 11:30 बजे होस्ट करेगी।

माना जा रहा है कि इस ईवेंट में कंपनी थर्ड जेनरेशन के iPhone SE 3 या iPhone SE 5G के साथ-साथ कई और डिवाइसेज लॉन्च कर सकती है। यहां एक नया आईपैड एयर और नए सिलिकॉन-पावर्ड मैक्स भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 13 के ग्रीन कलर ऑप्शन को इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। 

Apple इवेंट कहां और कब देख सकते हैं?

इवेंट को पहले से रिकॉर्ड किया जाएगा और इसे एप्पल की वेबसाइट और यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट को आप कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, apple.com और Apple TV app पर देख सकते हैं। ये इवेंट कैलिफॉर्निया के कुपर्टीनो में कंपनी के हेडक्वॉर्टर Apple Park में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा