1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. T20 world cup के सभी मैच देखिये Free में, Jio Airtel और Vi के इन प्लान के साथ आता है Disney+ Hotstar पैक

T20 world cup के सभी मैच देखिये Free में, Jio Airtel और Vi के इन प्लान के साथ आता है Disney+ Hotstar पैक

 Published : Oct 27, 2022 03:45 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 03:45 pm IST

देश की तीनों प्रमुख कंपनियां रिलायंसJio Airtel और Vi अपने सब्सक्राइबर्स को कई तरह के बंडल पैक की पेशकश करती हैं, जिनके साथ आप मंथली रिचार्ज के साथ ही disney+ hotstar का सब्सक्रिप्शन पा सकती हैं।

World Cup T20- India TV Hindi
World Cup T20 Image Source : FILE

विश्वकप क्रिकेट का जोश इस समय पूरी तरह शबाब पर है। भारत पाकिस्तान को पटखनी दे चुका है। अभी भी भारत को कई मैच खेलने हैं। जब क्रिकेट के मुकाबले इतने रोमांचक हों तो कौन इन्हें देखना नहीं चाहेगा। आज की डिजिटल दुनिया ने अब टेलीविजन को स्मार्टफोन में समेट दिया है। विश्वकप का प्रसारण भी टीवी के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म disney+hotstar पर किया जा रहा है। फिलहाल disney+hotstar का वार्षिक पैक 899 रुपये का है। 

यदि आप इतने पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आपके पास टेलिकॉम कंपनियों के बंडल पैक का भी विकल्प है। देश की तीनों प्रमुख कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर्स को कई तरह के बंडल पैक की पेशकश करती हैं, जिनके साथ आप मंथली रिचार्ज के साथ ही disney+ hotstar का सब्सक्रिप्शन पा सकती हैं। 

एयरटेल के साथ disney+ hotstar के प्लान 

disney+ hotstar के साथ एयरटेल के कई मासिक, दो महीने के या तीन महीने के प्लान उपलब्ध हैं। सबसे सस्ता प्लान मात्र 181 रुपये का है। यह डाटा पैक है जिसमें 30 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ disney+ hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के अन्य प्लान ये हैं: 

पैक की कीमत प्लान disney+ hotstar का का सब्सक्रिप्शन
181 1GB प्रति दिन 30 दिन 3 माह
399 2.5GB प्रति दिन 28 दिन 3 माह
839  2 GB प्रति दिन 84 दिन 3 माह 
499   2 GB प्रति दिन 28 दिन 1 साल
2999  2 GB प्रति दिन 365 दिन  1 साल
599   3 GB प्रति दिन 28 दिन 1 साल
3359  2.5 GB प्रति दिन 365 दिन 1 साल

जियो के disney+ hotstar प्लान 

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने सस्ते प्लान से ​disney+ hotstar को बाहर कर दिया था। अब कंपनी की वेबसाइट पर एक ही प्लान है जिसके साथ आपको disney+ hotstar का मजा मिल सकता है। यह प्लान 4199 रुपये का है, जिसमें 365 दिनों के लिए प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक के साथ आपको disney+ hotstar प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

वोडाफोन के disney+ hotstar प्लान 

वोडाफोन भी अपने बंडल पैक के साथ disney+ hotstar को पेश करता है। वोडाफोन के इन प्लान की बात करें तो सबसे सस्ता पैक 151 रुपये का है, जिसमें 30 दिनों के लिए 8 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी के 499 रुपये, 901 रुपये, 1066 रुपये, 3099 रुपये, 601 रुपये और 399 रुपये के पैक के साथ भी disney+ hotstar का प्लान मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा