1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Whatsapp Call Link: अगर आप वॉट्सऐप पर बनाना चाहते हैं कॉल लिंक तो अपनाएं ये तरीका

Whatsapp Call Link: अगर आप वॉट्सऐप पर बनाना चाहते हैं कॉल लिंक तो अपनाएं ये तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 03, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 06:42 pm IST

इन दिनों वॉट्सऐप पर नए नए फीचर्स आ रहे हैं। अब आप वॉट्सऐप पर कॉल लिंक शेयर कर सकते हैं। कॉल लिंक शेयर करना बहुत आसान है। आइए जानते हैं कि वॉट्सऐप पर कॉल लिंक कैसे शेयर कर सकते हैं।

Whatsapp Call Link- India TV Hindi
वॉट्सऐप पर ऐसे भेजे कॉल लिंक Image Source : CANVA

Whatsapp Call Link: वॉट्सऐप अपने यूजर्स को नया यूजर इंटरफेस देने के लिए अपने फीचर्स और सुविधाओं में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप ने वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा को बढ़ाते हुए कॉल लिंक फीचर जारी किया है। ये फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं कैसे इस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपके अपने वॉट्सऐप को अपडेट करना होगा।

कहां दिखेगा नया फीचर?

बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि क्रिएट कॉल लिंक फीचर ऐप कहां दिखाई देगा। ये फीचर 'कॉल' सेक्शन (मैसेज, स्टेटस, कॉल- तीसरा वाला) पर दिखाई देगा।

फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा जो आपको सुविधा तक पहुंचने में मदद करेंगे:

  • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें।
  • वॉट्सऐप ओपन करने के बाद 'कॉल' सेक्शन पर टैप करें।
  • टॉप पर, आपको 'कॉल लिंक बनाएं - अपने वॉट्सऐप कॉल के लिए एक लिंक शेयर करें' ऑप्शन दिखाई देगा।

एक बार जब आप इस पर क्लिक करते हैं, तो ऐप में एक और विंडो खुल जाएगी:

  • एक कॉल लिंक
  • कॉल टाइप (वीडियो या आवाज)
  • वॉट्सऐप ऑप्शन के माध्यम से लिंक भेजें
  • लिंक को कॉपी करें
  • अंत में लिंक शेयर कर दें।

अब अगर आप विंडो में दिए गए लिंक पर टैप करते हैं तो आपको एक वीडियो कॉल विंडो पर डायरेक्ट किया जाएगा और वहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे- कॉल से हटने के लिए लीव पर क्लिक करें और कॉल में शामिल होने के लिए joining the call पर क्लिक करें।

इतने लोग ज्वाइन कर सकते हैं एक साथ वॉट्सऐप कॉल

अब जानते हैं कि एक लिंक से कितने लोग वॉट्सऐप कॉल में ज्वाइन कर सकते हैं। इस लिंक को वॉट्सऐप ग्रुप कॉल या मीटिंग के लिए शेयर किया जा सकता है। ग्रुप कॉल में एक साथ 32 लोगों को शामिल किया जा सकता आपका नाम का एक और नया ऑप्शन मिलेगा। पहले वॉट्सऐप पर केवल 8 लोग वीडियो या वॉइस कॉल में शामिल हो सकते थे। है। नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप यूजर्स को 'Create Call Links' का ऑप्शन मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा