1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. तमिलनाडु में iPhone के कारखाने में मजदूरों को घटिया खाना, भारी हंगामे के बाद फॉक्सकॉन की फैक्ट्री बंद

तमिलनाडु में iPhone के कारखाने में मजदूरों को घटिया खाना, भारी हंगामे के बाद फॉक्सकॉन की फैक्ट्री बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 28, 2021 12:24 pm IST,  Updated : Dec 28, 2021 12:24 pm IST

तमिलनाडु सरकार ने विरोध का संज्ञान लेते हुए कंपनी को 15,000 से अधिक कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की सलाह दी है।

तमिलनाडु में iPhone के...- India TV Hindi
तमिलनाडु में iPhone के कारखाने में मजदूरों को घटिया खाना, भारी हंगामे के बाद फॉक्सकॉन की फैक्ट्री बंद Image Source : FILE

Highlights

  • कर्मचारियों के भोजन की गुणवत्ता खराब होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन
  • इसमें ज्यादातर अनुबंध पर काम करने वाली महिला कर्मचारी थीं
  • फॉक्सकॉन ने कारखाना एक-दो दिन और बंद रखने का निर्णय किया

चेन्नई। इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बनाने वाली फॉक्सकॉन ने श्रीपेरम्बदुर स्थित अपने कारखाने को एक-दो दिन और बंद रखने का निर्णय किया है। कंपनी को हाल में कर्मचारियों के रहने के स्थान पर भोजन की गुणवत्ता खराब होने को लेकर उनके विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। इसमें ज्यादातर अनुबंध पर काम करने वाली महिला कर्मचारी थीं। इसके कारण कंपनी का कारखाना एक सप्ताह से बंद था। उन्हें खाना कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा था। 

ताइवान की कंपनी को सोमवार से कामकाज शुरू करना था। तमिलनाडु सरकार ने विरोध का संज्ञान लेते हुए कंपनी को 15,000 से अधिक कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की सलाह दी है। इसमें छात्रावासों में पर्याप्त बुनियादी ढांचा तैयार करना और शौचालय की बेहतर सुविधा आदि शामिल हैं। 

एक सरकारी सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा कि फॉक्सकॉन ने श्रीपेरम्बदुर स्थित अपना कारखाना एक-दो दिन और बंद रखने का निर्णय किया है। ‘‘प्रबंधन को निर्णय करने में एक-दो दिन का समय लगेगा।’’ हाल में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान फॉक्सकॉन के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि वे सरकार के दिशानिर्देशों को लागू करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा