1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 91 रुपये में 28 दिन चलता है Jio का ये प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलते हैं इसमें कई बड़े फायदे

91 रुपये में 28 दिन चलता है Jio का ये प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलते हैं इसमें कई बड़े फायदे

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 11, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 02:56 pm IST

टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगे करने के साथ साथ उनकी वैलिडिटी को भी घटा दिया है. जल्द वैलिडिटी खत्म होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. अगर आप ऐसे जियो यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैधता वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आप 91 का रिचार्ज करा सकते हैं. हालांकि इस प्लान की कुछ शर्तों का जानना जरूरी है.

Jio Best Plan, jio Recharge Plan, Jio Latest News, Jio lowest recharge plan, jio rs 91 plan,airtel,v- India TV Hindi
जियो के कई प्लान अब भी यूजर्स को बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध करा रहे हैं. Image Source : फाइल फोटो

Jio 2023 Best Prepaid Recharge Plan: 2016 में टेलिकॉम की दुनिया में जियो के कदम रखने के बाद लोगों को सस्ते दाम में इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलने लगी थी लेकिन, अब एक बार फिर से कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान को काफी ज्यादा महंगा कर दिया है जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है. प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे होने के साथ वैलिडिटी भी काफी कम हो गई है. लेकिन क्या आपको इस बात पर विश्वास होगा कि अब भी आप 100 रुपये से कम में 28 दिन की वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं. 

देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी जियो अब भी अपने यूजर्स को कुछ प्रीपेड प्लान्स में बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध करा रही है. आइए जानते हैं जियो के 91 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

28 दिन की वैलिडिटी

Jio के अधिकांश रिचार्ज प्लान में 24 या फिर 21 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन अगर आप 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो 91 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं. इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जाती है. इसके अलावा इसमें आपको डेली 50 एसएमएस भी मिलते हैं. 

अगर इस प्रीपेड प्लान में इंटरनेट सुविधा की बात करें तो इसमें यूजर्स को हर दिन 200MB डेटा मिलता है. इस तरह से आपको पूरे महीने में 3GB तक इंटरनेट यूज करने की सुविधा दी जाती है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके लिए कॉलिंग करना ज्यादा जरूरी है और इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा नहीं है.

 Jio Apps का फ्री एक्सेस

Jio के 91 वाले प्रीपेड प्लान के दूसरे लाभ की बात करें तो इस रिचार्ज के साथ ही ग्राहकों को Jio Apps का फ्री एक्सेस मिल जाता है. रिचार्ज कराने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह प्लान सिर्फ Jio Phones यूजर्स के लिए है और यदि आपका इंटरनेट खत्म हो जाता है तो आपको 64Kbps की स्पीड मिलेगी. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा